{"_id":"68ac487f75a79dd5a9007584","slug":"video-uproar-over-biometric-matching-2025-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: बायोमेट्रिक मिलान के लिए छह घंटे लाइनों में खड़े रहे अभ्यर्थी, हंगामा होने पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: बायोमेट्रिक मिलान के लिए छह घंटे लाइनों में खड़े रहे अभ्यर्थी, हंगामा होने पर पहुंची पुलिस
हरियाणा राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर सोमवार को सुशीला भवन रोड स्थित स्कूल में बायोमीट्रिक हाजिरी दर्ज किए जाने को लेकर अव्यवस्था का माहौल रहा। सुबह 9 बजे आए अभ्यर्थियों की हाजिरी दोपहर 3 बजे बाद तक भी नहीं हो सकी। जिस पर कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस पीसीआर ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
एचटेट देने वाले अभ्यर्थियों को अपने बायोमेट्रिक दर्ज कराने के लिए 25-26 अगस्त का दिन तय किया गया था। जिसके लिए हिसार के सुशीला भवन में केंद्र बनाया गया था। सुबह से ही अभ्यर्थी इस केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। जानकारी के अनुसार यहां चार बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई थी। जिनके जरिए अभ्यर्थियों के अंगूठे के निशान तथा फेस रीडिंग का मिलान किया जाना शुरू किया। मौके पर केवल दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जिस कारण भीड़ को नियंत्रित किए जाने में काफी परेशानी आई। एक अभ्यर्थी का रिकॉर्ड दर्ज करने में करीब एक मिनट का समय लग रहा था। ऐसे में चार मशीनों के जरिए भी उनके रिकॉर्ड दर्ज करने में कई घंटे का समय लग गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।