{"_id":"6ab2507c8f5086018a01ef06","slug":"video-youth-found-injured-on-railway-track-dies-on-train-before-reaching-station-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर घायल मिला युवक, स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर घायल मिला युवक, स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन में मौत
हांसी के राजू की ढाणी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे ट्रेन की मदद से हांसी रेलवे स्टेशन लाया जा रहा था, लेकिन स्टेशन पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
जीआरपी के एएसआई बलबीर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी कि हांसी के राजू की ढाणी के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है और उसे ट्रेन के माध्यम से हांसी रेलवे स्टेशन लाया जा रहा है। सूचना के बाद वह अपने स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन के हांसी स्टेशन पहुंचने पर घायल व्यक्ति को नीचे उतारने की तैयारी की गई, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष के बीच है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को सिविल अस्पताल हांसी में रखवाया गया है, जहां नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।पुलिस के मुताबिक यह ट्रेन रेवाड़ी-भटिंडा रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 1478 है। ट्रेन के चालक ने पुलिस को बताया कि युवक पहले से ही रेलवे ट्रैक के बीच घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद रेलवे के चालक और यात्रियों की सहायता से उसे ट्रेन में लाकर हांसी रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया।
फिलहाल युवक रेलवे ट्रैक पर किस तरह घायल हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।