{"_id":"69d78c5fce51d8e3720f18b5","slug":"video-10-complaints-were-received-at-the-sdms-resolution-camp-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: एसडीएम के समाधान शिविर में आई 10 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: एसडीएम के समाधान शिविर में आई 10 शिकायतें
एसडीएम अभिनव सिवाच ने वीरवार को बहादुरगढ़ स्थित लघु सचिवालय में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए अविलंब समाधान के निर्देश दिए। समाधान शिविर में प्रमुख तौर से परिवार पहचान पत्र, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग , पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग से संबंधित 10 शिकायतें दर्ज की गई। एसडीएम ने समस्याओं के तत्काल निवारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम सिवाच ने कहा कि लोगों की शिकायतों का निवारण करना ही सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है। समाधान शिविर सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत करता है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इस मौके पर तहसीलदार सुदेश महरा, ईओ संजय रोहिल्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।