Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Allegation against Bahadurgarh Municipal Council Chairperson Saroj Rathi regarding the creation of two votes; INLD leader Kapoor Rathi demands legal action.
{"_id":"6a6ef4740212ee5d0b0c930c","slug":"video-allegation-against-bahadurgarh-municipal-council-chairperson-saroj-rathi-regarding-the-creation-of-two-votes-inld-leader-kapoor-rathi-demands-legal-action-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी पर दो वोट बनवाने का आरोप, इनेलो नेता कपूर राठी ने की कानूनी कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी पर दो वोट बनवाने का आरोप, इनेलो नेता कपूर राठी ने की कानूनी कार्रवाई की मांग
बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। इनेलो नेता एवं पैक्स डायरेक्टर कपूर राठी ने आरोप लगाया है कि सरोज राठी के नाम पर अलग-अलग बूथों पर दो वोट दर्ज हैं। इस संबंध में उन्होंने उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कपूर राठी के अनुसार वर्ष 2026 की विधानसभा तथा वर्ष 2022 के नगर परिषद चुनाव की मतदाता सूची में सरोज राठी का नाम दो स्थानों पर दर्ज है। उनका दावा है कि विधानसभा मतदाता सूची में बूथ नंबर 142 पर वोट नंबर 196 तथा बूथ नंबर 161 पर वोट नंबर 540 पर नाम दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों प्रविष्टियों में उम्र का चार वर्ष का अंतर दर्शाया गया है, जबकि एपिक नंबर भी दो है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि नगर परिषद की मतदाता सूची में वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत भी सरोज राठी के नाम से दो वोट दर्ज हैं। कपूर राठी ने इसे चुनावी नियमों का उल्लंघन बताते हुए संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरोज राठी पर पहले स्टाम्प ड्यूटी में कथित अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं और प्रशासन द्वारा स्टाम्प ड्यूटी की वसूली के लिए नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।