{"_id":"6a957a5f608235c8c3051d22","slug":"video-beri-electricity-employees-extend-support-to-sanitation-workers-staging-a-sit-in-over-their-demands-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेरी: मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का बिजली कर्मचारियों ने किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी: मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का बिजली कर्मचारियों ने किया समर्थन
बेरी।
नगर पालिका कार्यालय परिसर में लंबित मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाईकर्मियों को समर्थन देने के लिए बेरी बिजली निगम के कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन किया। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाते आ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
कर्मचारियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वे नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद उनकी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। बिजली कर्मचारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। इकाई प्रधान प्रदीप बिसाहन ने बताया कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी जायज मांगों पर सरकार को सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। धरने के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए। सफाई कर्मचारियों ने बिजली कर्मचारियों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का सहयोग मिलने से उनका मनोबल बढ़ा है। इकाई प्रधान प्रदीप बिसाहन ने बताया कि अगर सरकार की तरफ से मांगों को जल्द पूरा नही किया जाता है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव भूपेंद्र यादव, कुलदीप लाकड़ा, बंसीलाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।