{"_id":"6a957a574dc9353f7c059299","slug":"video-with-garbage-not-being-collected-amidst-the-strike-people-have-started-burning-it-on-the-streets-exacerbating-the-problem-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के बीच कूड़ा नहीं उठा तो अब सड़कों पर जलाने लगे लोग, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के बीच कूड़ा नहीं उठा तो अब सड़कों पर जलाने लगे लोग, बढ़ी परेशानी
बहादुरगढ़। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लंबी खिंचने के साथ शहर में कूड़ा न उठने से आमजन की परेशानी बढ़ती जा रही है। सड़कों, गलियों और खाली स्थानों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। करीब 700 टन कूड़ा जमा होने के कारण कई इलाकों में लोगों का आवागमन तक प्रभावित हो रहा है।
कूड़ा उठान नहीं होने से परेशान लोग अब इसे सड़कों और गलियों में ही जलाने लगे हैं। कूड़ा जलाने से उठने वाला धुआं आसपास के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। साथ ही वातावरण में प्रदूषण बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने के कारण घरों से निकलने वाला कचरा भी गलियों में जमा होता जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने और जमा कूड़े का उठान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कूड़ा नहीं उठाया गया तो स्थिति और खराब हो सकती है। शहरवासियों ने प्रशासन से हड़ताल का समाधान निकालकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।