सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहादुरगढ़ में यूपीएससी सेंटर पर पीआरओ की टीम से परेशान आशा वर्कर ने किया निधन का प्रयास

बहादुरगढ़ में यूपीएचसी सेंटर पर एएनएम की प्रताड़ना से परेशान आशा वर्कर ने किया सुसाइड का प्रयास

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Fri, 02 May 2025 06:30 PM IST
बहादुरगढ़ में यूपीएससी सेंटर पर पीआरओ की टीम से परेशान आशा वर्कर ने किया निधन का प्रयास
किला मोहल्ला स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पर एक एएनएम की प्रताड़ना से तंग आकर आशा वर्कर ने सुसाइड का प्रयास किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और स्वास्थ्य में सुधार होने पर छुट्टी दे दी। मामला वीरवार का है। सेक्टर-9 चौकी पुलिस को शिकायत दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी आशा वर्कर रामभतेरी ने बताया कि वह यूपीएचसी किला मोहल्ला में तैनात है। काफी समय से यहां तैनात एएनएम दर्शना उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रही हैं। उनकी प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। रामभतेरी का कहना है कि वह विकलांग है, एक पैर खराब है। गत दिवस वह यूपीएचसी में गिर गई। इससे पैर टूट गया और उसे काफी चोट आई। इसके बावजूद एएनएम द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि दर्शना उनसे यूपीएचसी में झाडू लगवाती हैं। उनके द्वारा बताया गया कार्य न करने पर दुर्व्यवहार किया जाता है। वीरवार को उन्होंने एएनएम की प्रताड़ना से तंग होकर घर में रखी कुछ दवाईयों की डोज ज्यादा ले ली। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। बिगड़ती तबीयत को देख परिजन घबरा गए और उन्हें पहले शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां उनका उपचार किया गया। इसके बाद हालत में सुधार हुआ तो उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल वह घर पर आराम कर रही हैं। इसकी शिकायत उन्होंने मेडिकल ऑफिसर और पुलिस को दी है। शुक्रवार को ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य जसबीर सैनी उनके निवास पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उनका हालचाल जानने के लिए शुक्रवार को आशा वर्कर रेणु, स्नेहलता, सुदेश, सीमा, कल्पना, मीनाक्षी, गीता, अनीता, सुनील, चंद्रकांता, गीता, रानी, कुसुम, ललिता, बबीता, सुनीता भी पहुंची। आशा वर्कर रामभतेरी द्वारा जो भी आरोप उन पर लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद हैं। उन्हें किसी तरह प्रताड़ित नहीं किया जाता है और न ही यहां झाडू लगवाई जाती है। महीनाभर किए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट हर माह मांगी जाती है। फोन पर ही उनके द्वारा रिपोर्ट दी जाती है। उनके पैर में दिक्कत है। जो कदम उनके द्वारा उठाया गया है, यह गलत है। विभागीय कार्यों के अलावा उनसे कोई कार्य नहीं करवाया जाता। वह जांच के लिए तैयार हैं। -दर्शना, एएनएम, यूपीएचसी किला मोहल्ला, बहादुरगढ़। किला मोहल्ला स्थित यूपीएचसी में तैनात आशा वर्कर रामभतेरी की ओर से शिकायत दी गई है। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। -योगेश कुमार, इंचार्ज, सेक्टर-9 चौकी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Nainital Communal Tension: नैनीताल में मासूम से दरिंदगी के बाद सांप्रदायिक तनाव, दुकानों में हुई तोड़फोड़

02 May 2025

बांदा में युवक ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकुशी, पुलिस बोली- जांच में घरेलू विवाद आया है सामने

02 May 2025

Lucknow: नगर निगम में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, लोगों ने बताई अपनी समस्याएं

02 May 2025

हिसार में खेती को बचाने के लिए किसानों की सरकार से गुहार

02 May 2025

अंबाला में एचएसईबी वर्कर यूनियन ने 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल रखी

02 May 2025
विज्ञापन

रोहतक में मांगों को लेकर नगर निगम कर्मियों ने किया काले झंडे लेकर प्रदर्शन, डीडीपीओ राजपाल चहल को सौंपा मांग पत्र

02 May 2025

फतेहाबाद में पानी की समस्या को लेकर लघु सचिवालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ ने दिया धरना

02 May 2025
विज्ञापन

Lahaul: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, ठंडक बढ़ी

02 May 2025

Ujjain News: वन विभाग ने 1.50 लाख पौधे लगाकर बनाया आर्टिफिशयल जंगल, अब शेर, भालू और बाघ लाने की तैयारी

02 May 2025

Lucknow: नगर निगम में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, नगर आयुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं

02 May 2025

Lucknow: डाक घर में डाक सेवा समाधान दिवस पर कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी

02 May 2025

फिरोजपुर में नाड़ की आग में झुलसकर मारे गए युवकों के परिवारों को साैंपे चेक

02 May 2025

Una: बड़ूही में कबाड़ की दुकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

02 May 2025

झांसी में आग का तांडव एक के बाद एक चार सिलेंडर हुए ब्लास्ट

02 May 2025

लुधियाना के मिनी सचिवालय के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

02 May 2025

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मेरठ के माधवपुरम में गौ सरंक्षण एवं संवर्धन ट्रस्ट द्वारा फूंका गया पाकिस्तान का पुतला

02 May 2025

Solan: पुण्यतिथि पर हिमाचल निर्माता डॉ. परमार को दी श्रद्धांजलि

02 May 2025

Video: सांप के काटने से गंभीर व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने सीएचसी पर कर दिया हंगामा

02 May 2025

पानी पर रार के बीच पंजाब सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

मेरठ में जमकर बरसे बदरा, तापमान में गिरावट, गेहूं की फसल को नुकसान

02 May 2025

सहारनपुर में स्कूली बस नहर में फिसली, पांच बच्चों समेत दो शिक्षिकाएं घायल

02 May 2025

सहारनपुर में इलाज में लापरवाही बरतने पर जिला अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा

02 May 2025

मुजफ्फरनगर में हुई जोरदार बारिश, बढ़ी किसानों की मुसीबत, खेतों में भीगी गेहूं की फसल, थ्रेसिंग थमी

02 May 2025

बागपत में नमकीन वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, पांच घंटे बाद आग पर पाया काबू

02 May 2025

शामली जिले में तेज हवा के साथ हुई बारिश, सुबह से ही आसमान में छाए काले बादल, गर्मी से राहत

02 May 2025

नारनौल में दो किलोमीटर दौड़ लगाकर खिलाड़ियों ने पटौदी ट्राॅफी में चयन के लिए दिखाया दमखम

रोहतक में बारिश से बचाव के प्रर्याप्त इंतजाम नहीं होने से अनाज मंडियों में रखा लाखों क्विंटल गेहूं भीगा

02 May 2025

इकदिल उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वोटिंग शुरू, सुबह नौ बजे तक 5.85 प्रतिशत मतदान

02 May 2025

नौकुचियाताल हेलीपैड के पास जंगल में आग

02 May 2025

आदि कैलाश: मेडिकल सुविधा देगी सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की टीम

02 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed