{"_id":"6abe1cca5ed44356f2089a95","slug":"video-resolution-camp-organized-in-badli-sdm-hears-public-grievances-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में समाधान शिविर का आयोजन, एसडीएम ने सुनी जन समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में समाधान शिविर का आयोजन, एसडीएम ने सुनी जन समस्याएं
उपमंडल स्तर पर लघु सचिवालय बादली में बृहस्पतिवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम विशाल कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबंधित रहीं। लोगों ने बताया कि पीपीपी में आय व अन्य त्रुटियों के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा कई गांवों की पंचायतें भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं। पंचायती जमीन पर अवैध कब्जों को लेकर कई सरपंचों ने एसडीएम से हस्तक्षेप की मांग की।
इसी कड़ी में लाडपुर गांव के ग्रामीण गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर एसडीएम से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलभराव से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और निकासी का स्थायी समाधान किया जाए।
समस्याएं सुनने के बाद एसडीएम विशाल कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए और लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।