{"_id":"6a0f124a2c155d8fe4013b7b","slug":"video-rural-sanitation-workers-strike-continues-in-jhajjar-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, लघु सचिवालय पार्क में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, लघु सचिवालय पार्क में किया प्रदर्शन
लघु सचिवालय पार्क में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल व धरना सातवें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता संदीप कुमार मारौत ने की। इस दौरान बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स, कांग्रेस जिला कार्यकारिणी सदस्य व अन्य कांग्रेसी समर्थन के लिए पहुंचे।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए। यह उचित मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों नगर परिषद के सफाई कर्मचारी की भी मृत्यु हो गई थी। उसकी सहायता भी सरकार को करनी चाहिए। इस अवसर पर संदीप कुमार ने बताया कि अब 24-25 मई को समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी के विधानसभा कार्यालय नरवाना पर ऐतिहासिक महापड़ाव करते हुए वादाखिलाफी का जवाब मांगेंगे।उन्होंने कहा कि भयंकर गर्मी के इस मौसम में प्रदेश सरकार ने 10 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को आज ब्लॉकों और जिलों में धरनों पर बैठने के लिए विवश कर दिया है। हर दिन किसी किसी ब्लॉक में गर्मी के कारण कोई सफाई कर्मचारी बेहोश हो रहा तो कोई बीमारी की चपेट में आ रहा है, लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण सफाई कर्मियों की हड़ताल विस्तार ले रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।