{"_id":"689da1d19aa5a4c5ca02ada4","slug":"video-tiranga-yatra-was-taken-out-in-beri-under-the-every-home-tricolor-campaign-in-jhajjar-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को धर्मनगरी बेरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसडीएम रेणुका नांदल के नेतृत्व में भव्य व शानदार तिरंगा-यात्रा निकाली गई, जिसमें बेरी क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों, सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी वर्कर्स, ग्राम सचिव, पटवारियों के अलावा समाज के सभी वर्गो ने भाग लिया। यह शानदार तिरंगा-यात्रा भागलपुरी चौक स्थित खेल स्टेडियम से शुरू होकर शिव चौक, बस स्टैंड, दुजाना चौक, हर्बल पार्क, मेन बाजार, सब्जी मंडी होती हुई वापिस स्टेडियम में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति गाने व देश प्रेम के नारों से पूरा बेरी कस्बा गूँज उठा।
गुरुवार को आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ने धर्मनगरी बेरी में देशभक्ति की भावना को पूरे जोश से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने "जय हिंद जय भारत", "भारत माता की जय", व "वन्दे मातरम् " के नारों ने वातावरण में देशभक्ति की भावना को गरिमापूर्ण बढ़ावा दिया।
एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस तिरंगा यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेरणा से और भी बल मिला है, जिन्होंने हमेशा देशभक्ति और राष्ट्रीयता के महत्व पर जोर दिया है। पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में देशभर में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं, जो देश और समाज के प्रति एकता और अखंडता को मजबूत करने का काम कर रही हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिजनों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों को भी घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा न केवल क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को प्रस्तुत करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे हम सब लोग एक साथ मिलकर अपने देश और समाज के लिए काम कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।