{"_id":"6ac4d1602b7aa2954a01839f","slug":"video-youth-dies-after-being-run-over-by-a-train-near-chhoturam-nagar-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"छोटूराम नगर के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर छोटूराम नगर फाटक के पास ट्रेन से कटकर जान गंवाने वाले युवक की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान रवींद्र शुक्ला के रूप में हुई है, जो मूल रूप उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से छोटूराम नगर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान की।
गौरतलब है कि रविवार की सुबह छोटूराम नगर फाटक के पास ट्रेन से कटकर करीब 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। पुलिस को मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला था, जिससे उसकी पहचान संभव हो सके। ऐसे में शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया था। पुलिस को शव के पास एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला था। फोन से मिली सिम के आधार पर उसकी पहचान संभव हो पाई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। सोमवार को परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो उसकी पहचान रवींद्र शुक्ला निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में की। रवींद्र शादीशुदा था और वह तीन बच्चों का पिता था। बच्चे गांव में रहते हैं, जबकि वह अपनी पत्नी के साथ छोटूराम नगर में रह रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। हालांकि रवींद्र ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। काम नहीं होने और मानसिक रूप से परेशान रहने की बात सामने आई है, लेकिन आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना पुलिस ने सोमवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है।
----------------------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।