Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Administration takes major action against illegal colony in Narwana, Jind; 17 houses identified in Chamela Colony.
{"_id":"6a27b5ad52c578150904d4fc","slug":"video-administration-takes-major-action-against-illegal-colony-in-narwana-jind-17-houses-identified-in-chamela-colony-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, चमेला कॉलोनी में 17 मकान चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, चमेला कॉलोनी में 17 मकान चिन्हित
नरवाना की चमेला कॉलोनी में मंगलवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग और पुलिस प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। प्रशासन द्वारा कॉलोनी में बने करीब 17 मकानों को चिन्हित किए गए थे, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को सुबह 11 बजे तक का समय दिया, ताकि वे अपने घरों से जरूरी सामान सुरक्षित बाहर निकाल सकें।
सूचना मिलने के बाद मकान मालिकों और परिवारों ने घरों से फर्नीचर, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं बाहर निकालनी शुरू कर दीं। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों, डीटीपी विभाग की टीम तथा पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे।
प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों और नियमों के विरुद्ध किए गए निर्माणों के खिलाफ सरकार के निर्देशानुसार अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय निवासियों की नजर बनी रही। प्रभावित परिवारों में चिंता का माहौल देखने को मिला, जबकि प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की।
अधिकारियों के अनुसार चिन्हित निर्माणों की जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।