Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
BJP workers protested in Jind, put up a signboard with a vote thief sticker outside the MLA's house
{"_id":"68b3f153059d52760100772d","slug":"video-bjp-workers-protested-in-jind-put-up-a-signboard-with-a-vote-thief-sticker-outside-the-mlas-house-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, MLA के घर के बाहर वोट चोर का स्टिकर लगाकर साइन बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, MLA के घर के बाहर वोट चोर का स्टिकर लगाकर साइन बोर्ड
हरियाणा के जींद में भाजपा विधायक के घर के बाहर लगे साइन बोर्ड पर कांग्रेसियों द्वारा वोट चोर का स्टिकर लगाए जाने से भाजपा कार्यकर्ता खफा हो गए। रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि यह ओछी मानसिकता है।
दरअसल शनिवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह वोट चोर के स्टिकर लगा दिए। इसमें उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री के अर्बन एस्टेट स्थित निवास के बाहर साइन बोर्ड और फोटो के नीचे भी वोट चोर का स्टिकर लगा दिया। इसकी वीडियो वायरल हो गई तो कार्यकर्ता खफा हो गए।
सुबह उचाना विधानसभा समेत जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता विधायक के आवास पर पहुंचे और यहां कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि यह ओछी मानसिकता है। उनके वोट चोरी नहीं हुए बल्कि उनके पल्ले वोट ही नहीं बचे हैं। ये भ्रामक प्रचार करने में लगे हैं। लोकसभा चुनावों में भी इन्होंने लोगों को गुमराह करने का काम किया। अब फिर से ये जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का पूरे विश्व में मान सम्मान बढ़ रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उचाना विधानसभा में उनकी जीत विपक्ष के नेताओं को हजम नहीं हो रही है।
जनमत से जीते हैं : देवेंद्र अत्री
ये बड़े लोग विधानसभा को अपनी जागीर समझते हैं लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखाने का काम किया है। कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार को सपोर्ट करने के सवाल पर देवेंद्र अत्री ने कहा कि चुनाव लड़ने का हर किसी को अधिकार है। उचाना अकेली ऐसी सीट नहीं है, जहां निर्दलीय का असर देखने को मिला, कई और भी ऐसी सीट रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।