{"_id":"68b329625b05d5a9ee0b704f","slug":"video-dr-sanjay-vankhede-honored-with-grand-farewell-at-dhamtari-district-hospital-2025-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी: डॉ. संजय वानखेड़े को जिला अस्पताल से धूमधाम से दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: डॉ. संजय वानखेड़े को जिला अस्पताल से धूमधाम से दी गई विदाई
धमतरी जिला अस्पताल में मरीजों के मसीहा कहे जाने वाले डॉक्टर संजय वानखेड़े सेवानिवृत्त हो गए। जिस पर उन्हें बाजे गाजे और आतिशबाजी के साथ धूमधाम से विदाई दी गई। बता दें कि धमतरी जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर संजय वानखेड़े लोगों में काफी लोकप्रिय थे, जो अपने हंसमुख मिजाज और मरीजों की पूरी लगन से सेवा करने के लिए जाने जाते थे। धमतरी जिला नहीं बल्कि आसपास जिले के मरीज भी इनके पास इलाज कराने के लिए आते थे। जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा भीड़ इसी डॉक्टर के चेंम्बर में रहता था। वहीं एक बार डॉक्टर संजय वानखेड़े का ट्रांसफर दूसरे जिले में हो गया था। जिसे वापस धमतरी लाने आंदोलन और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था। ऐसे में लोगों की जनभावनाओं को देखते हुए डॉक्टर संजय वानखेड़े को वापस लाया गया। बता दें कि डॉक्टर वानखेड़े निस्वार्थ भाव से करीब साढ़े 19 साल तक जिला अस्पताल में पदस्थ रहते हुए मरीजों की सेवा की जो आज सेवानिवृत्त हो गए। जिस पर आज जिला अस्पताल में बाजे गाजे के साथ धूमधाम से उनको विदाई दी गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर वानखेड़े ने अपना अनुभव जिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ साझा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।