सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Elephants reached the village from Bandhavgarh

Umaria News: टाइगर रिजर्व से गांव पहुंचा हाथियों का दल,खेतों में मचाई तबाही; कड़ी मशक्कत के बाद मिली राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 30 Aug 2025 04:10 PM IST
Elephants reached the village from Bandhavgarh

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला कोर क्षेत्र से निकलकर चार जंगली हाथी शुक्रवार रात मानपुर बफर परिक्षेत्र के मझखेता गांव में पहुंच गए। हाथियों के अचानक गांव की ओर रुख करने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि हाथियों ने गांव से सटे खेतों में खड़ी धान की फसल को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया।

बढ़ती हाथियों की आवाजाही
पिछले कुछ वर्षों से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि हाथियों का झुंड भोजन और पानी की तलाश में कई बार कोर एरिया से बाहर निकलकर गांवों की तरफ आ जाता है। कभी ये हाथी खेतों में फसल उजाड़ देते हैं, तो कभी घरों के पास पहुंच जाने से ग्रामीणों की जान पर भी खतरा मंडराता है। यही वजह है कि स्थानीय लोगों में हाथियों की मौजूदगी को लेकर हमेशा डर का माहौल रहता है।

हाथियों के आने से मचा हड़कंप
शुक्रवार रात जब हाथियों का झुंड मझखेता गांव की तरफ बढ़ा तो ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। देखते ही देखते दर्जनों लोग घरों से बाहर निकल आए। किसी ने मशाल जलाई, तो किसी ने टीन बजाना शुरू किया। गांव के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर शोर मचाने लगे ताकि हाथी डरकर लौट जाएं।

वन विभाग और हाथी मित्र दल की तैनाती
सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम और हाथी मित्र दल मौके पर पहुंच गए। मानपुर बफर परिक्षेत्र के अधिकारी मुकेश अहिरवार के नेतृत्व में बीस से अधिक कर्मचारी दो गाड़ियों में गांव पहुंचे। टीम ने सायरन बजाए, आग जलाई और आवाजें निकालकर हाथियों को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों और टीम की इस संयुक्त कोशिश के बावजूद हाथी लगातार खेतों में डटे रहे। उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए वन विभाग ने चारों ओर से घेराबंदी की और धीरे-धीरे उन्हें वापस जंगल की ओर खदेड़ा।

चार घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि हाथियों को खदेड़ने में पूरी टीम को करीब चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार आधी रात के बाद हाथियों को सुरक्षित तरीके से कोर एरिया की ओर भेजा गया। फिलहाल वन विभाग की टीम उनकी गतिविधियों पर निगरानी रख रही है ताकि वे दोबारा गांव की तरफ न लौटें।

किसानों की चिंता
हाथियों की इस आमद से मझखेता गांव के किसान खासे परेशान हैं। उनका कहना है कि धान की फसल पहले से ही मौसम की मार झेल रही है और अब जंगली जानवरों के हमले से भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की है कि फसलों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए और हाथियों को नियंत्रित करने के स्थायी उपाय किए जाएं।

ये भी पढ़ें- MP News: टोल प्लाजा पर क्यों हो रहे विवाद? ट्रैफिक प्रधान आरक्षक बताई वजह, फास्टैग को लेकर आया नया नियम, Video

आगे की रणनीति
वन विभाग के अधिकारी मानते हैं कि हाथियों की संख्या में वृद्धि से भविष्य में ऐसे मामले और भी बढ़ सकते हैं। इसके लिए विभाग ने गांवों में हाथी मित्र दल को और सक्रिय करने की योजना बनाई है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि हाथी दिखने पर अफरा-तफरी न मचाएं, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें।

मझखेता गांव की यह घटना एक बार फिर इस बात का संकेत देती है कि जंगल और गांव की सीमाएं धीरे-धीरे धुंधली होती जा रही हैं। जहां एक ओर जंगली जीवों की सुरक्षा जरूरी है, वहीं दूसरी ओर किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा और आजीविका भी दांव पर है। ऐसे में जरूरत है कि वन विभाग, प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर कोई ऐसा स्थायी समाधान तलाशें जिससे मानव और वन्य जीवों के बीच टकराव कम हो सके।

ये भी पढ़ें- Uma Bharti: 'अभी 65 की नहीं हुई', क्या फिर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं पूर्व सीएम? बयान के निकल रहे कई मायने
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

काशी के अनोखे गणपति, जानें आध्यात्मिक महत्व, VIDEO

30 Aug 2025

फर्रुखाबाद में हाईवे पर गैस टैंकर और डंपर की भिड़ंत, चालक की मौत और दो गंभीर घायल

30 Aug 2025

Khandwa News: कहां गईं निगम आयुक्त? नेता प्रतिपक्ष बोले- ढूंढने वाले को मिलेगा 21 सौ इनाम, क्या है मामला

30 Aug 2025

सीएम से बोली महिला- शिकायत करने पर डीडीसी ने मेरे भाई को थप्पड़ मारा, VIDEO

30 Aug 2025

Ratlam News: बजाना के कब्रिस्तान में कब्र से छेड़छाड़, दफन व्यक्ति के अवशेष निकालने की आशंका

30 Aug 2025
विज्ञापन

फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में बने राहत कैंपों का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण

फिरोजपुर में बाढ़ पीड़ितों ने कांग्रेसियों को घेर मांगा पिछले मुआवजे का हिसाब

विज्ञापन

अजनाला के विभिन्न गांवों में पहुंचे सांसद गुरजीत सिंह औजला ने दिखाए बाढ़ के हालात

30 Aug 2025

सीएम के जनता दर्शन से बाहर आए शिकायकर्ताओं सुनें, VIDEO

30 Aug 2025

काशी में जनता दर्शन के लिए लगी लोगों की भीड़, VIDEO

30 Aug 2025

Ujjain Mahakal: त्रिनेत्र लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, दिव्य स्वरूप को देखते रह गए श्रद्धालु

30 Aug 2025

सहस्रधारा रोड पर निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की हत्या, चोरी करने आए थे युवक

30 Aug 2025

चमोली में छह ब्लॉक प्रमुखों के साथ सदस्यों ने ली शपथ, तीन जगह आपदा के चलते नहीं हुआ शपथग्रहण

30 Aug 2025

कर्णप्रयाग की ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी को एसडीएम ने शपथ दिलाई

30 Aug 2025

देवप्रयाग...तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन, संगम स्थल पर किया प्रतिमा का विसर्जन

30 Aug 2025

वैज्ञानिकों ने किया आपदा प्रभावित थराली में कई क्षेत्रों का निरीक्षण, नमूने लिए

30 Aug 2025

चमोली के मोपाटा गांव में पहाड़ दरकने से दो मंजिला मकान ढहा, मलबे में जिंदा दफन हुए दंपती

30 Aug 2025

नई सुबह एक उम्मीद ने श्रद्धालुओं को पिलाया पानी, VIDEO

29 Aug 2025

Barmer News: 500 तपस्वियों का हाथी-घोड़ों के साथ निकला वरघोड़ा, जैन समाज के लोगों में दिखा उत्साह

29 Aug 2025

लोलार्क कुंड में स्नान, देश भर से काशी पहुंचे लोग; VIDEO

29 Aug 2025

Faridabad: अंडर 14 बालक और बालिकाओं के लॉन टेनिस सेमी का फाइनल मुकाबला

29 Aug 2025

दिल्ली में हर माह 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने का लक्ष्य, दिल्ली सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

29 Aug 2025

दिल्ली में बारिश ने खोली पोल: कालकाजी बस डिपो के पास बनीं सड़क जर्जर, ग्राउंड जीरो पर ऐसे हैं हालात

29 Aug 2025

Satna News: सतना में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले ही एयरपोर्ट से गिरफ्तार

29 Aug 2025

बाराबंकी में डांडिया नाइट में झूमे लोग, घंटों थिरकते रहे कदम

29 Aug 2025

लखनऊ में झूलेलाल घाट पर गणेश उत्सव की धूम, जागरण में भक्तिमय हुआ माहौल

29 Aug 2025

अलीगढ़ के रमेश विहार और ज्ञान सरोवर कॉलोनी 100 फुटा रोड पर नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

29 Aug 2025

राज्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजन से मिलकर, बंधाया ढांढस, VIDEO

29 Aug 2025

Meerut: वकीलों ने हरियाणा पुलिस के साथ की मारपीट, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

29 Aug 2025

कानपुर में पति के माइक्रोनी बनाने पर गुस्साई पत्नी ने खोपड़ी में मारी खुरपी

29 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed