सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Heavy Rain Lashes Udaipur: Roads Flooded, Vehicles Stranded, Dams Overflowing

Weather News: उदयपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जावर माइंस में सड़के बनी नदी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 Aug 2025 10:42 PM IST
Heavy Rain Lashes Udaipur: Roads Flooded, Vehicles Stranded, Dams Overflowing
उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार शाम को जावर माइंस क्षेत्र में लगभग एक घंटे तक हुई जोरदार बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। शाम पांच बजे से शुरू हुई तेज बरसात ने सड़कों को नदी का रूप दे दिया। पानी इतना भर गया कि कई दोपहिया वाहन बीच रास्ते में फंस गए। कुछ लोग पानी का बहाव देखकर रास्ते से लौट गए, जबकि एक कार पानी में फंसते-फंसते बची। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। तेज बारिश के नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी सड़क किनारे जुट गए।
 
टीडी डैम और सरजणा बांध में बढ़ा जलस्तर
लगातार बारिश का असर टीडी इलाके में साफ दिखाई दिया। पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण टीडी डैम में पानी की आवक तेजी से बढ़ गई है। वहीं, वल्लभनगर के सरजणा बांध में पानी साढ़े उन्नीस फीट तक पहुंच गया, जिसके बाद रपट से पानी की चादर बहने लगी। सरजना बांध की कुल भराव क्षमता लगभग 20 फीट है। बांध छलकने का यह दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।
 
हाईवे और शहर की सड़कें बनी जलमग्न
उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर भी पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। तेज बहाव में वाहन चलाना मुश्किल हो गया, जिससे कई वाहन चालक फंसे रहे। जावर माइंस रोड पर स्थिति सबसे गंभीर रही, जहां लोगों को अपने वाहन छोड़कर पैदल ही निकलना पड़ा। पानी में फंसे वाहनधारकों को पैसों, सामान और समय तीनों का नुकसान उठाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Jalore Weather: जालौर में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई रास्ते बंद; जानें हाल
 
बारिश के आंकड़े और जलस्तर की स्थिति
शुक्रवार को भी शहर में जमकर बारिश हुई थी, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया था। हालांकि धीरे-धीरे पानी उतर गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा बारिश वल्लभनगर में 2 इंच दर्ज की गई। इसके अलावा बागोलिया बांध पर 38 मिमी, देवास प्रथम पर 32 मिमी, गोगुंदा में 7 मिमी, कोटड़ा में 9 मिमी, मदार में 16 मिमी, नाई में 14 मिमी, ओगणा में 2 मिमी, स्वरूपसागर पर 15 मिमी, सेई बांध पर 19 मिमी, उदयपुर शहर में 19 मिमी और उदयसागर बांध पर 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
 
खुशी और परेशानी का मिला-जुला असर
तेज बारिश से जहां बांधों और डैम में पानी की आवक ने लोगों को राहत दी है, वहीं शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जावर माइंस और नेशनल हाइवे पर फंसे वाहनधारक असुविधा झेलते नजर आए। बारिश ने एक ओर जहां गर्मी और उमस से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर लोगों की दिनचर्या को भी बुरी तरह प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें- Chittorgarh News: चार दिन पहले नदी में बही बालिका और मां-बेटी का अब तक नहीं सुराग, तकनीक भी नाकाम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पानीपत: पुलिस दोस्त कार्यक्रम का हुआ आयोजन

30 Aug 2025

Rajasthan News: विधि मंत्री जोगाराम पटेल बोले- एसआई भर्ती परीक्षा रद्द नहीं, जांच के आदेश दिए हैं न्यायालय ने

30 Aug 2025

बीके अस्पताल में पुरुष शौचालय के बाहर नोटिस चस्पा, बाथरूम बंद है

30 Aug 2025

हिसार: योग प्रतियोगिता में महाबीर स्टेडियम की योग नर्सरी की टीम बनी विजेता

30 Aug 2025

हेरोइन की महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, VIDEO

30 Aug 2025
विज्ञापन

सोलन: शहर में नाबालिगों से काम करवाना पड़ा महंगा, टीम ने की कार्रवाई

30 Aug 2025

चरखी दादरी: जाट आरक्षण आंदोलन फिर हो सकता है शुरू, समिति ने दिए संदेश

30 Aug 2025
विज्ञापन

भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर मलबा गिरने से यातायात ठप, जेसीबी मलबा हटाने में जुटी

30 Aug 2025

Rudrapur: स्वास्थ्य और शिक्षा के सुधार पर दें विशेष ध्यान : मंडलायुक्त

कानपुर के ग्रीन पार्क में ज्योति वाजपेई विमेंस चैलेंजर कप का आयोजन

30 Aug 2025

ब्रजेश पाठक बोले- सत्ता की भूख में संस्कारों को तिलांजलि दे चुके SP-RJD व कांग्रेस

30 Aug 2025

बर्ड फ्लू फैलने की वजह से दिल्ली का चिड़ियाघर बंद, पर्यटक हुए निराश

30 Aug 2025

करनाल में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन

30 Aug 2025

फतेहाबाद ब्रांच नहर से अज्ञात शव बरामद, कटी हुई मिली दोनों टांग

30 Aug 2025

Video Viral: सिपाही बना सब्जी 'चोर', मंडी में व्यापारियों से हुआ विवाद; शराब के नशे में होने का आरोप

30 Aug 2025

रायबरेली में खाद आने से किसानों की उमड़ी भीड़, लाइन में घंटों करना पड़ा इंतजार

30 Aug 2025

अंबेडकरनगर में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान

30 Aug 2025

रायबरेली में लालगंज बाईपास रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन

30 Aug 2025

लखनऊ में श्रद्धालुओं ने झूलेलाल घाट पर गणेश प्रतिमाओं का किया विसर्जन

30 Aug 2025

कानपुर के बिल्हौर में आंकिन कोठी घाट निर्माण को लेकर हंगामा

30 Aug 2025

कानपुर में ऑफ्थेल्मिक समिति की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

30 Aug 2025

Meerut: पंचायती मंदिर में पूजन का आयोजन

30 Aug 2025

Meerut: किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई

30 Aug 2025

Meerut: खेल दिवस का आयोजन किया

30 Aug 2025

Meerut: साकेत जैन मंदिर में पूजन का आयोजन

30 Aug 2025

Meerut: वेद प्रचार समारोह का आयोजन

30 Aug 2025

Meerut: कुश्ती प्रतियोगिता में दिखाए दांव पेच

30 Aug 2025

कुल्लू: बंजार उपमंडल के हिड़ब और शरची नाले में फटा बादल

30 Aug 2025

VIDEO: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखा दमखम

30 Aug 2025

Satna News: जिला अस्पताल में हंगामा, जननी एंबुलेंस पर किया पथराव, आखिर किस बात को लेकर हो गया इतना विवाद?

30 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed