Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Bus and combine harvester collide violently in Narwana, Jind; passengers have a narrow escape.
{"_id":"6a966b91a62ffab4820c4dfb","slug":"video-bus-and-combine-harvester-collide-violently-in-narwana-jind-passengers-have-a-narrow-escape-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में बस और कंबाइन की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचीं सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में बस और कंबाइन की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचीं सवारियां
गांव डूमरखा कलां स्थित बिजली घर के पास मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे कंपनी वाली हरियाणा रोडवेज की बस और कंबाइन मशीन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बस और कंबाइन दोनों घूम गए तथा बस की एक साइड के सभी खिड़की वाले शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए।
गनीमत रही कि हादसे में बस में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई और न ही किसी प्रकार की जान-माल की हानि हुई। जानकारी के अनुसार यमुनानगर डिपो की रोडवेज बस यमुनानगर से नरवाना की ओर आ रही थी। बस जब डूमरखा कलां के बिजली घर के पास मोड़ पर पहुंची और चालक बस को नरवाना की तरफ मोड़ रहा था, उसी दौरान नरवाना की ओर से जींद की तरफ जा रही कंबाइन ने बस के बीच वाले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद दोनों वाहन घूम गए। वहीं बस की एक तरफ के सभी शीशे टूटने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और डर का माहौल बन गया। बस चालक बलिंदर ने बताया कि वह रोजाना की तरह बस लेकर यमुनानगर से नरवाना आ रहा था। बिजली घर के पास मोड़ पर बस को मोड़ते समय पीछे की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कंबाइन ने बस में सीधी टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस के माध्यम से नरवाना बस स्टैंड पहुंचाया गया। हादसे के बाद बस चालक बलिंदर ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।