{"_id":"69aff276b2383125c7057f4d","slug":"video-electricity-workers-continue-their-protest-against-the-executive-engineer-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: कार्यकारी अभियंता के खिलाफ बिजली कर्मियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: कार्यकारी अभियंता के खिलाफ बिजली कर्मियों का धरना जारी
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित एचएसईबी वर्कस यूनियन का कार्यकारी अभियंता विकास मलिक के खिलाफ कार्यालय के बाहर चल रहा धरना दसवें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान हरिओम ने की तथा मंच का संचालन यूनिट उपप्रधान सुनील मुंडे ने किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकारी अभियंता विकास मलिक के द्वारा कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कार्यकारी अभियंता ने उपमंडल अधिकारी पर दबाव बनाकर कर्मचारियों को अनुपस्थित दिखाया जाता है जबकि कनिष्ठ अभियंता इंचार्ज द्वारा उपस्थित का सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। गलत तरीके से दबाव बनाकर उपमंडल अधिकारियों को दरकिनार करके बेवजह कर्मचारियों को तंग किया जा रहा है। पूर्व उपमहासचिव राजेश शर्मा, राज्य प्रधान राजा शामदो, पूर्व उप राज्य प्रधान वीरेंद्र गोयत, पूर्व सर्किल सचिव राजेश आसन ने ने संयुक्त रूप से कहा कि जब तक कार्यकारी अभियंता द्वारा कर्मचारी को उपस्थिति दर्शा कर सैलेरी जारी नहीं दी जाती, तब तक धरना चलता रहेगा। आरोप लगाया कि कार्यकारी अभियंता लगातार अपने कार्यालय पर दस दिन से नदारद हैं। इससे संगठन में कार्यकारी अभियंता के खिलाफ भारी रोष है। जब तक कार्यकारी अभियंता अपने कार्यालय में बुलाकर कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं करते, तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर यूनिट वरिष्ठ उप प्रधान सुनील झांझ, जसबीर चहल, सर्किल डिवीजन प्रधान सुरेंद्र कौशिक, सिटी प्रधान सुरेंद्र जागलन, सब यूनिट नंबर दो प्रधान वजीर, सचिव विशाल, जुलाना प्रधान संदीप दलाल, सचिव मनोज मलिक, नगूरां प्रधान सुरेंद्र, धर्मवीर, सब यूनिट एक प्रधान अजमेर, सचिव राजीव रोहिल्ला , पालाराम, कनिष्ठ अभियंता कश्मीर, कनिष्ठ अभियंता संजीव, कनिष्ठ अभियंता रणधीर, कनिष्ठ अभियंता सुभाष मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।