Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
HKRN employees begin sit-in protest at the Community Health Center in Julana of Jind
{"_id":"69f992c4dd44c846b50bd9ea","slug":"video-hkrn-employees-begin-sit-in-protest-at-the-community-health-center-in-julana-of-jind-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में HKRN कर्मचारियों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में HKRN कर्मचारियों का धरना शुरू
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने की अध्यक्षता कर्मचारी नेता मनमोहन सिंह ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया।
धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें भिवानी स्थित पीजीआई में डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के अनुसार, अचानक स्थानांतरण के कारण उनके आवागमन का खर्च बढ़ रहा है और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी असर पड़ रहा है।
मनमोहन सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही काम करने दिया जाए या फिर डेपुटेशन की स्थिति में उन्हें अतिरिक्त भत्ते और सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सहमति के कर्मचारियों को दूरस्थ स्थानों पर भेजना उचित नहीं है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।