Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Residents of the Harijan locality in Hat village Safidon, Jind are distressed by the supply of contaminated water expressed their resentment against the administration
{"_id":"6a79871bd4494e68110d0869","slug":"video-residents-of-the-harijan-locality-in-hat-village-safidon-jind-are-distressed-by-the-supply-of-contaminated-water-expressed-their-resentment-against-the-administration-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफीदों: गांव हाट के हरिजन इलाके में पानी की सप्लाई में आ रहे कबूतरों के पंख, लोगों को हो रही परेशानी, प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफीदों: गांव हाट के हरिजन इलाके में पानी की सप्लाई में आ रहे कबूतरों के पंख, लोगों को हो रही परेशानी, प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी
सफीदों के गांव हाट के हरिजन पाने में दूषित पेयजल आपूर्ति के खिलाफ ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। जन स्वास्थ्य विभाग व आला अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके गांव में चार से पांच दिन से दूषित पेयजल की सप्लाई आ रही है। जिसके चलते गांव में अनेक प्रकार की बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
ग्रामीण रामकरण, रमेश पंच, दीपक पंच, राकेश, जय नारायण, सुभाष, राजेश उर्फ नकली, राममेहर, फूल सिंह ने बताया कि उनके गांव में सफीदों मार्ग पर जलघर बना हुआ है, लेकिन जल घर का पानी फिल्टर करने का सिस्टम खराब हो चुका है। दोनों नहरों से जल घर का कनेक्शन होने के बावजूद पर्याप्त मात्रा में टैंकों में पानी होने के बावजूद टैंक की सफाई नहीं की गई है, जिसके चलते टैंक में गंदगी फैली हुई है।
उन्होंने बताया कि गंदा पानी वाटर सप्लाई पानी में मिक्स होकर आता है, जिससे ग्रामीणों को दूषित पेयजल मिलता है। उन्होंने कहा कि गांव में पिछले चार-पांच दिन से पेयजल की आपूर्ति में कबूतरों के पंख आ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पानी से बदबू भी आती है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों से गंदा पानी आने की शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराए जाने की अधिकारियों से मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।