{"_id":"684eb08304145949050fb7b4","slug":"video-three-accused-arrested-in-police-encounter-in-narwana-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी हुए घायल, लूट से जुड़ा था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी हुए घायल, लूट से जुड़ा था मामला
नरवाना में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैला दी। मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है, जिन्हें पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर नरवाना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मुठभेड़ दो दिन पहले हुई एक लूटपाट की वारदात से जुड़ी है, जिसमें एक नामी दुकानदार को गोली मारकर कैश से भरा बैग लूटा गया था। शुक्रवार की रात लगभग 8:50 बजे नरवाना के धौला कुआं क्षेत्र में स्थित 100 साल पुरानी किराना दुकान सेठ प्रतापमल के मालिक सौरभ गर्ग अपनी दुकान बंद कर रहे थे। तभी स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और अचानक उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सौरभ गर्ग घायल हो गया और बदमाश उनसे कैश से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। बैग में लाखों रुपये की नकदी बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।