{"_id":"6729db1f6b6b3f60f401dbc4","slug":"video-rajasathana-ma-jaja-bna-gava-sasamara-ka-bta-nprbl-kathal-ma-kaya-savagata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राजस्थान में जज बनी गांव सिसमौर की बेटी रूबल, कैथल में किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राजस्थान में जज बनी गांव सिसमौर की बेटी रूबल, कैथल में किया स्वागत
कैथल के कलायत विधानसभा के गांव सिसमौर की 25 वर्षीय बेटी रूबल अब राजस्थान राज्य में जज के रूप मेंं सेवाएं देगी। किसान परिवार से संबंध रखने वाली बेटी ने 76वें रैंक के साथ राजस्थान राज्य न्यायिक परीक्षा पास की।
रूबल के ताऊ करनैल सिंह ने बताया कि यह कलायत के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के इतिहास में अपनी तरह की बड़ी सफलता है। रूबल के सम्मान में कैथल में स्वागत किया। रूबल ने बताया कि उन्होंने उच्च शिक्षा राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल कैथल से हासिल की।
उपरांत उन्होंने जिला सोनीपत के गांव खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में प्रवेश पाया। विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हुए परिवार और इलाके का नाम न्यायिक क्षेत्र में चमकाने की राह चुनी। डीएलएलबी की तालीम लेने वाली इस बेटी के जज बनने के सपने को साकार करने में परिवार की अहम भूमिका रही।
रूबल के पिता बलजीत सिंह का 22 अगस्त 2024 को निधन हो गया था। विधवा माता प्रीति, भाई रणदीप, बहन रूबी और परिवार के लोगों ने उसकी हिम्मत को बनाए रखा। इस हौसले से रूबल के लिए न्यायिक परीक्षा पास करने मेंं सहारा दिया। ग्रामीणोंं ने बताया कि रूबल ने न्यायिक परीक्षा में सफलता पाकर ग्रामीण अंचल का सिर सम्मान से ऊंचा किया है।
रूबल ने कहा कि उन्हें स्कूली शिक्षा से ही अनुशासन में रहने की शिक्षा मिली है। अब शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है। कहा कि तैयारी के समय में सोशल मीडिया से दूर रही और केवल तैयारी पर ही अधिक ध्यान दिया। सोशल मीडिया पर केवल अच्छी सामग्री से ही सिखना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।