सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   VIDEO : Deputy Commissioner and Superintendent of Police reached Shergarh Island during their overnight stay in Karnal

VIDEO : करनाल में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक रात्रि ठहराव के दौरान गांव शेरगढ़ टापू पहुंचे

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:30 PM IST
VIDEO : Deputy Commissioner and Superintendent of Police reached Shergarh Island during their overnight stay in Karnal
करनाल उपायुक्त उत्तम सिंह ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत कुंजपुरा ब्लाक के गांव शेरगढ़ टापू में पहुंच कर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। उपायुक्त के समक्ष रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी उपायुक्त ने जिन पर गंभीरता से संज्ञान लिया और भरोसा दिलाया कि आप लोगों की एक– एक समस्या का निराकरण किया जाएगा। गांव के कुछ किसानों ने कहा कि यूपी से बॉर्डर लगने की वजह से पोर्टल पर फसल का पंजीकरण नहीं होता। इस पर उपायुक्त ने कहा कि यूपी की जमीन को अगर यहां का किसान काश्त करता है तो उसका पंजीकरण पटवारी की वेरिफिकेशन के बाद करवाया जाएगा। गांव के तालाब का सौंदर्यकरण करवाया जाएगा इसके लिए गांव वासी उसके आस पास बने अवैध कब्जे हटाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति अवैध कब्जे नहीं हटाएगा तो उसके खिलाफ सख़्त कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त ने लोगों से पूछा कि परिवार पहचान पत्र को लेकर कोई दिक्कत तो नहीं है। इस पर गांव के एक दो व्यक्ति ने ही अपना हाथ खड़ा किया और बताया कि फैमिली ई डी अलग बनाने में दिक्कत आती है। इस उपायुक्त ने कहा कि ऐसे मामलों के समाधान के लिए सरकार को लिखा जाएगा। यूपी से शेरगढ़ टापू से ग्रीड को जाने वाली सड़क पर जाम की स्थिति रहती है, इसके समाधान के लिए उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लाल डोरे की जमीन के बारे बीडीपीओ को निर्देश दिए कि जिनके प्रॉपर्टी कार्ड बन गए है उनको वितरित किए जाए। उन्होंने बताया कि लाल डोरे की जमीन की रजिस्ट्री करवाने की जरूरत न पड़े, इस पर सरकार जल्द फैसला लेने वाली है। इसी प्रकार से श्मशान घाट की समस्या के निवारण के लिए उपायुक्त ने मौके पर हो बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे शिव धाम बनाने के लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव भिजवाएं। गांव शेरगढ़ टापू से मोदीपुर जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री नहीं लगाए जाने की शिकायत की जिस पर उपायुक्त ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि वे ऐसे कार्यों पर निगरानी रखे अगर कोई गडबड नज़र आती है तो इसके लिए उपायुक्त कार्यालय में आकर शिकायत दे सकते है। गांव की महिलाओं ने पानी की निकासी की समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरन्त जाकर मौका मुआयना करे और तुरन्त समस्या का समाधान करवाए। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने कहा कि नशे की रोकथाम को लेकर सरकार व प्रशासन पूरी सजगता के साथ कार्य कर रही है। ऐसे में आम जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि की बच्चा नशे के संपर्क में आता है तो उसे रोक जाए और इस बारे प्रशासन को सूचित करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों को बक्शा नहीं जाएगा चाहे वह प्रशासन का ही क्यों ना हो ऐसे लोगों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि नशे की बुरी लत से दूर रहकर खेलो की तरफ अपना रुझान बढ़ाए। गांव स्तर पर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रशासन प्रयास करेगा। गांव वासियों ने शेरगढ़ टापू में लगे पुलिस नाके को पक्का करके, वहां पर पुलिस चौकी बनाने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : कन्नौज में समर्पण करने जा रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

22 Jan 2025

VIDEO : कन्नौज में फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर गोकशी करने वाले आठ लोग गिरफ्तार

22 Jan 2025

VIDEO : विधवा की हत्या का आरोपी पुरोहित बलिया से गिरफ्तार, अजय को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं

22 Jan 2025

VIDEO : कानपुर में छात्रा के अगवा होने की कहनी निकली झूठी, घर से अकेली जाती दिखी छात्रा

22 Jan 2025

VIDEO : नगर निगम की तरफ से निर्मित व्यायामशाला पर कब्जा देख महापौर हुईं नाराज

22 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : एटा के तमंचा सप्लायर को पुलिस ने दबोचा, 19 तमंचे, आठ कारतूस, बाइक व 3500 की नकदी बरामद

21 Jan 2025

VIDEO : भारतीय किसान यूनियन सुनील का हुआ संगठन विस्तार, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता सिंह व प्रदेश अध्यक्ष बने संदीप त्यागी

21 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : थाना सहपऊ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद

21 Jan 2025

VIDEO : एसएसपी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे भ्रष्टाचार विरोधी सेना अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम

21 Jan 2025

VIDEO : गाजियाबाद में एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को बीस हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

21 Jan 2025

VIDEO : गाजियाबाद के वसुंधरा में रामकथा में श्रीराम सीता विवाह का प्रसंग सुनाया गया

21 Jan 2025

VIDEO : फतेहपुर में गैंगस्टर हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

21 Jan 2025

VIDEO : सामूहिक विवाह में दूल्हे के जीजा की हालत बिगड़ी, मौत से मचा कोहराम

21 Jan 2025

VIDEO : भाभी से अवैध संबंधों में बड़े भाई को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी गिरफ्तार

21 Jan 2025

VIDEO : सासनी के गांव भीम नगरिया में श्रीमद्भागवत कथा में हुई हेलाकॉप्टर से पुष्प वर्षा

21 Jan 2025

VIDEO : तालाब में मिले छात्रा के शव के मामले में परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

21 Jan 2025

VIDEO : बुलेट लेकर निकलीं राजलक्ष्मी, बुलंद कर रहीं सनातन की आवाज

21 Jan 2025

VIDEO : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चित्रकूट में 210 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे

21 Jan 2025

VIDEO : कार की चपेट में आकर साइकिल सवार बुजुर्ग की माैत

21 Jan 2025

VIDEO : चित्रकूट में बीच सड़क पर खराब हुई रोडवेज बस, लगा जाम

21 Jan 2025

Rajasthan Politics: 'गजनी अंकल बन गए डोटासरा, चुनाव में वोट की चोट भूल चुके', मंत्री विश्नोई का डोटासरा पर तंज

21 Jan 2025

VIDEO : महोबा में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल

21 Jan 2025

Satna: शादी समारोह से 6 साल की बच्ची को अगवा कर ले गया बदमाश, पुलिस का दबाव बढ़ने पर छोड़कर भागा

21 Jan 2025

VIDEO : औरैया में दो सांड़ों की लड़ाई में गैस पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त

21 Jan 2025

Khandwa: गुटबाजी रोकने निकले जीतू पटवारी को नहीं मिला अरुण और सचिन यादव का साथ, सवाल पूछने पर भड़के अरुण

21 Jan 2025

VIDEO : बाद की रहने वाली सोन देवी का था फरह में मिला शव

21 Jan 2025

VIDEO : भिवानी में धूप निकलने से लघु चिड़ियाघर में लौटी रौनक

21 Jan 2025

VIDEO : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025, कारों की एक अलग दुनिया

21 Jan 2025

VIDEO : मोगा में सिक्योरिटी ओर विजिलेंस के डीजीपी ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां का जायजा

21 Jan 2025

Shamli Encounter : शामली में STF का बड़ा Operation, 1 लाख के इनामी बदमाश समेत 4 ढेर! Amarujala

21 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed