{"_id":"6ae5dd135d218ef03f057cf9","slug":"video-fire-breaks-out-in-the-shanties-of-karnal-sector-12-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल सेक्टर-12 की झुग्गी-झोपड़ी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल सेक्टर-12 स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों को लेकर स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि आग कैसे शुरू हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, हमें अचानक धुआं और लपटें उठती दिखीं, लेकिन आग किस वजह से लगी, यह किसी को नहीं पता उन्होंने कहा कि कल हुड्डा विभाग ने हमे जगह खाली करने के लिए बोला था और आज जब हम काम पर गए तो किसी ने आग लगा दी आग लगने की घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
वही मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि आग लगने से पहले एक व्यक्ति कथित तौर पर झुग्गियों में आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।