{"_id":"68a5b9175c0237efc002e79c","slug":"video-minor-girl-dead-body-found-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: कैराना की नाबालिग की हत्या करके इंद्री के उमरपुर की झाड़ियों में फेंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: कैराना की नाबालिग की हत्या करके इंद्री के उमरपुर की झाड़ियों में फेंका था शव
गढ़ीबीरबल के नजदीक उमरपुर गांव में झाड़ियों में मिले नाबालिग के शव की पहचान हो गई है, लड़की कैराना की रहने वाली है। हत्या के बाद उसके शव को यहां झाड़ियों में फेंका गया था। बुधवार की सुबह शव मिलने के बाद सतर्क हुई पुलिस ने दोपहर तक पहचान कर ली है। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि मृतका का मंगलवार को उसके भाई के साथ झगड़ा हुआ था, इसका पुलिस को वीडियो भी मिला है। इसी वीडियो के आधार पर प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि उसकी हत्या में भाई संलिप्त है।
एसपी ने बताया कि लड़की कैराना में अपनी बहन के पास रहती थी, उसके माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी हैं और इनपुट जुटाए जा रहे हैं। देखने में लड़की की उम्र भी 16 या 17 वर्ष लग रही है। सीआईए की टीम कैराना गई है, जहां से परिवार को साथ लाया जाएगा और उनके बयान भी लिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।