{"_id":"68a56927a7aceb9e00017348","slug":"video-people-are-angry-due-to-the-dilapidated-condition-of-the-road-in-dhamtari-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में अनोखा प्रदर्शन: सड़क की जर्जर हालत से गुस्से में लोग, ये वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में अनोखा प्रदर्शन: सड़क की जर्जर हालत से गुस्से में लोग, ये वीडियो हो रहा वायरल
धमतरी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:50 AM IST
धमतरी में खराब सड़क को लेकर हर कोई परेशान है। जिसको लेकर लोगों में नेताओं और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। वहीं धमतरी में भाजपा के एक कार्यकर्ता ने खराब सड़क अपनी नाराजगी जताई और सड़क में उतर कर नेताओं और अधिकारियों को जमकर कोसा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि बारिश के कारण धमतरी शहर के सभी सड़कों की हालत काफी दयनीय हो गई है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी संबंधित विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत को लेकर कोई पहल नहीं की गई। जिसको लेकर धमतरी में भाजपा के एक कार्यकर्ता ने सड़क पर उतरकर जमकर अपना आक्रोश जताया। जो सड़क में ईंट पत्थर और साइकिल को रखकर विरोध जताया और खराब सड़क को लेकर नेताओं एवं अधिकारी कर्मचारियों प्रति आक्रोश जताया। युवक के द्वारा सड़क में आक्रोश जताने के कारण सड़क में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। फिलहाल, युवक की मांग है कि खराब सड़क की मरम्मत कराया जाए और भारी वाहनों के प्रवेश को बंद किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।