Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
After filling diesel in Kurukshetra, the salesman was dragged on the window of Thar and pushed into the bushes half a kilometer later
{"_id":"683185c7a9777a9e6f05101e","slug":"video-after-filling-diesel-in-kurukshetra-the-salesman-was-dragged-on-the-window-of-thar-and-pushed-into-the-bushes-half-a-kilometer-later-2025-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में डीजल डलवाने के बाद थार की खिड़की पर सेल्समेन को घसीटा, आधा किलोमीटर बाद झाडियों में धकेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में डीजल डलवाने के बाद थार की खिड़की पर सेल्समेन को घसीटा, आधा किलोमीटर बाद झाडियों में धकेला
डीजल डलवाने के बाद जब सेल्समेन ने रुपये मांगने पर थार चालक तैश में आ गया और सेल्समेन को खिड़की पर घसीटता हुआ ले गया। आधा किलोमीटर घसीटने के बाद गोली मारने की धमकी देते हुए उसे झाडिय़ों में धकेल कर मौके से भाग गए। यह सारा वाकया पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में जीटी रोड पर रतनगढ़ गांव के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर सेल्समेन के पद पर कार्यरत सुखविंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शाम सवा सात बजे एक राजस्थान नंबर की काले रंग की थार जीप आई। जीप में बैठे दोनों युवकों ने जीप की टैंक फुल करवाते हुए तीन हजार 610 रुपये का डीजल डलवाया। सेल्समेन ने रुपये की मांग की तो दोनों युवक तैश में आ गए और ऑनलाइन रुपये कर देने की बात कहकर जीप को भगाने का प्रयास किया। रुपये प्राप्त न होने पर सेल्समेन जीप के आगे खड़ा हो गया।
आरोपी युवकों ने जीप को भगाते हुए सेल्समेन को टक्कर मार दी और उसे आधा किलोमीटर तक घसीटने के बाद गोली मारने की धमकी देते हुए झाड़ियों में धक्क देते हुए भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी व जीप के पंजीकरण नंबर के आधार पर आरोपी युवकों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।