Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Assurance given to arrange a meeting with the CM; mid-day meal workers marched on foot from the New Grain Market to the Mini-Secretariat and remained stationed outside the DC's office.
{"_id":"6a71def23640f148070d6a0a","slug":"video-assurance-given-to-arrange-a-meeting-with-the-cm-mid-day-meal-workers-marched-on-foot-from-the-new-grain-market-to-the-mini-secretariat-and-remained-stationed-outside-the-dcs-office-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम से मुलाकात कराने का दिया आश्वासन नई अनाज मंडी से पैदल मार्च कर लघु सचिवालय पहुंचीं मिड-डे मील वर्कर्स, डीसी कार्यालय के बाहर डटी रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मुलाकात कराने का दिया आश्वासन नई अनाज मंडी से पैदल मार्च कर लघु सचिवालय पहुंचीं मिड-डे मील वर्कर्स, डीसी कार्यालय के बाहर डटी रहीं
कुरुक्षेत्र।
अपनी मांगों को लेकर राज्य स्तरीय महापड़ाव कर रही मिड-डे मील वर्कर्स मंगलवार को नई अनाज मंडी से पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचीं। यहां बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी डीसी कार्यालय के बाहर डट गईं। इसके बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की जिला उपायुक्त से करीब 40 मिनट तक वार्ता हुई।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मिड-डे मील वर्कर्स की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। वार्ता के बाद यूनियन नेताओं ने बताया कि जिला उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के साथ उनकी मुलाकात कराने का आश्वासन दिया है, ताकि मांगों को सीधे सरकार के सामने रखा जा सके।
इससे पहले प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं मिड-डे मील वर्कर्स नई अनाज मंडी में एकत्रित हुईं। महापड़ाव के बाद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते रहे।
यूनियन नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, पूरे 12 महीने का वेतन, नियमितीकरण, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, बकाया भुगतान और अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदेशभर से पहुंचीं मिड-डे मील वर्कर्स
राज्य स्तरीय महापड़ाव में कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, भिवानी, जींद, नरवाना, नारनौल समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में मिड-डे मील वर्कर्स शामिल हुईं। सुबह से ही बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से महिला कर्मचारी नई अनाज मंडी पहुंचती रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।