{"_id":"67bc20f4a45905d8c30a81e8","slug":"video-shiva-filled-atmosphere-in-kurukshetra-grand-shiva-procession-taken-out-on-mahashivratri","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र में शिवमय माहौल, महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र में शिवमय माहौल, महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र शिवमय हो गई। सोमवार को शहर में भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ बारात में हिस्सा लिया, जिससे पूरा शहर शिव भक्ति में सराबोर नजर आया।
बारात में विभिन्न झांकियों को सजाया गया, जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और शिवगणों की भव्य झांकियां श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही थीं। ढोल-नगाड़ों की धुन और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
शिव बारात प्राचीन दुखभंजन महादेव मंदिर से आरंभ हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजेंद्र नगर कुटिया पहुंची, जहां शिव-पार्वती विवाह की सभी रस्में विधि-विधान से पूरी की जाएंगी। बारात में शामिल श्रद्धालु पूरे जोश और भक्ति भाव से भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।