{"_id":"67bb5ea00ff55225d403d368","slug":"video-akhilesh-said-bjp-has-only-publicity-no-work-was-done-on-the-ground","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अखिलेश बोले- भाजपा के पास केवल प्रचार-प्रसार, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अखिलेश बोले- भाजपा के पास केवल प्रचार-प्रसार, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सिकंदरा के औड़ेरी में कहा कि भाजपा सरकार अब तक की सबसे बेईमान सरकार है। लोगों को ट्रिलियन वाला ट्रेलर दिखाकर खुद मिलियन कहां ले गए, कुछ पता नहीं। आरोप लगाया कि मां गंगा को साफ करने वाले लोग बजट ही साफ कर गए। महाकुंभ में ऐसी अव्यवस्था रही कि लोगों की जान चली गई। पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह की भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब भाजपाई भी जान गए कि उनकी पार्टी उनकी सगी नहीं रह गई है। जनता इस सरकार से परेशान है। भाजपा के पास केवल प्रचार-प्रसार है। कोई काम धरातल पर नहीं हुआ है। आज तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, महंगाई व बेरोजगारी कम नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।