{"_id":"67bb0c064b7728b64e085f94","slug":"video-ayodhya-ayathhaya-thhama-ma-sathanaya-navasaya-ka-aavagamana-haga-sacanpr-bthasha-sa-malga-rahata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: अयोध्या धाम में स्थानीय निवासियों का आवागमन होगा सुचारू, बंदिशों से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: अयोध्या धाम में स्थानीय निवासियों का आवागमन होगा सुचारू, बंदिशों से मिलेगी राहत
रामनगरी में लगातार श्रद्धालुओं की मौजूदगी के चलते स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों को देखते हुए महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कमिश्नर गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करण नय्यर से मुलाक़ात कर वार्ता की है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने अयोध्या के नागरिकों को आवागमन में सुविधा की दृष्टि से छूट देने का फैसला किया है।
महापौर ने बताया कि प्रशासन ने सहमति जताई है कि आधार कार्ड देखकर अयोध्या के नागरिकों को बैरियर पर हर 20 मिनट के अंतराल पर आने-जाने की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा रामपथ पर आवागमन के लिए नहीं होगी। उन्होंने बताया कि दीनबंधु तिराहा, रामघाट चौराहा, विद्याकुंड, अशर्फी भवन चौराहा, राजघाट पर लगाए गए बैरियर से लोगों को वाहन सहित आने जाने की सुविधा अब मिलेगी।
इस संबंध में नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से अनाउंस भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देवकाली तिराहा, दीनबंधु तिराहा, टेढ़ी बाजार, लता मंगेशकर चौक, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल आदि स्थानों पर एंबुलेंस उपलब्ध होगी जहां से नागरिक आपातस्थिति में चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकेंगे। महापौर ने बताया कि रामपथ क्रॉस करने की सुविधा उदया पब्लिक स्कूल व मोहबरा चौराहे की ओर से ही सुलभ होगी७ उन्होंने कहा कि भीड़ कम होने पर सुविधाओं में और बढ़ोत्तरी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।