{"_id":"67bab7e27db5d22bfe01f515","slug":"video-two-arrested-with-323-grams-of-chitta-on-mehruwala-bhuddi-road","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मेहरुवाला भूड्डी मार्ग पर 323 ग्राम चिट्टा समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मेहरुवाला भूड्डी मार्ग पर 323 ग्राम चिट्टा समेत दो गिरफ्तार
पुरुवाला थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर भूड्डी मेहरुवाला संपर्क मार्ग पर नाका लगाया। इस क्षेत्र से अवैध नशे की तस्करी होने की सूचना मिल रही थी। नाके के दौरान दो आरोपियों की तलाशी के दौरान 323 ग्राम चिट्टा-हेरोइन बरामद की गई। जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार को गुप्त सूचना मिलने पर पुरुवाला थाना टीम ने मेहरूवाला रोड पर भुड्डी रोड के पास नाका लगाया। दो संदिग्धों की तलाशी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री 323 ग्राम चिट्टा-हेरोइन को बरामद किया गया है। जिसके बाद दोनों आरोपियों सोएब खान उर्फ आजम (22) निवासी वार्ड नंबर-4, जीवनगढ़, पोस्ट ऑफिस अंबाडी, तहसील विकास नगर, जिला देहरादून उत्तराखंड तथा साकिब शाह (19) निवासी वार्ड नंबर-5, जीवनगढ़, डाकघर अम्बाडी, तहसील विकास नगर, जिला देहरादून को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।