Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Didwana Kuchaman Dead bodies mother son found floating in dam both were tied together and thrown into water
{"_id":"67ba0440437f489dcf0c2df6","slug":"didwana-kuchaman-dead-bodies-of-mother-and-son-found-floating-in-a-dam-filled-with-water-relatives-said-that-both-were-tied-together-and-thrown-in-an-empty-water-dam-bodies-of-both-were-kept-in-the-mortuary-ajmer-news-c-1-1-noi1346-2657359-2025-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Didwana Kuchaman: मां और बेटे का डैम में उतराता मिला शव, परिजन बोले- दोनों को एक साथ बांधकर पानी में फेंका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Didwana Kuchaman: मां और बेटे का डैम में उतराता मिला शव, परिजन बोले- दोनों को एक साथ बांधकर पानी में फेंका गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना-कुचामन Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 10:52 PM IST
डीडवाना कुचामन जिले में मौलासर थाना इलाके के सरदारपुरा खुर्द गांव में एक विवाहित महिला और 16 महीने के मासूम बेटे का पानी में उतराता हुआ शव मिला। सूचना मिलते ही मौलासर थाना पुलिस और विवाहित महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों के शव एक दूसरे से बंधे हुए थे।पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शव को बाहर निकलवाकर डीडवाना के राजकीय बांगड़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचे और जो घटनाक्रम देखा, वह पूरा ही हत्या का है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक विवाहिता के चाचा कमल बिजारणियां ने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी प्रियंका पत्नी दीपक गोदारा की साथ शादी आज से ठीक पांच वर्ष पहले हुई थी। आज मेरे को करीब दोपहर दो बजे सूचना मिली कि आपकी भतीजी प्रियंका और उसका 16 वर्षीय बेटा दियांशु दोनों पानी के डेम में उतरा रहे हैं। जब हम पहुंचे तो देखे कि दोनों का शव एक साथ बंधा हुआ था। डैम में जो पानी का भराव मात्र दो फीट भी नहीं था। ऐसे में यदि यह खुद आत्महत्या करने की कोशिश करती तो इस पानी में डूबने से मौत नहीं होती। स्थानीय किसानों की मदद से डैम को पानी से भरने की कोशिश की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पानी को बंद करवाकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
दहेज के लिए सास और पति करते थे परेशान
इतना ही नहीं कमल ने बताया है कि प्रियंका की सास और उसका पति दीपक उसको दहेज के लिए कई बार परेशान करते रहते थे। पिछले करीबन डेढ़ साल से उसको अलग कर रहे थे। कई बार रिश्तेदारों और अन्य लोगों से समझाइए की। लेकिन हमने यह नहीं सोचा कि आज इस तरह की घटना हमारे सामने आएगी।
मौलासर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया है कि उन्हें सूचना मिली और वह मौके पर पहुंचकर देखे तो पानी के डैम में एक विवाहिता महिला और उसका 16 वर्षीय बेटा दोनों आपस में बंधे हुए थे। दोनों का शव उतरा रहा था। शव को बाहर निकलवाकर डीडवाना के बांगड़ राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।