{"_id":"67b9b828782096f66b078592","slug":"video-public-works-minister-vikramaditya-targeted-the-opposition-in-churah-know-what-he-said","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने चुराह में विपक्ष पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने चुराह में विपक्ष पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बेहतर कार्य कर रही है। जिससे हिमाचल में चौमुखी विकास हो रहा है। केंद्र सरकार को हिमाचल सरकार के लिए आर्थिक मदद भी करनी चाहिए, ताकि हिमाचल का सर्वांगीण विकास हो सके। विपक्ष पर हमला बोलते हुए लोनिवि एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम टीका-टिप्पणी करना है। जब हम विपक्ष में हुआ करते थे उस समय हम भी विपक्ष को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। मुद्दों पर बात होनी चाहिए। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं हैं। विपक्ष कभी मुर्गे पर बात करता है तो कभी समोसे की बात करता है तो कभी शौचालय के बारे में बात करता है। जोकि पूरी तरह से बेबुनियाद नहीं है। किसी भी शौचालय में कर नहीं लिया जा रहा है। यदि कोई कुछ खाता है तो वे उनका व्यक्तिगत मामला है। कहा कि हिमाचल में विकास के लिए विपक्ष की राय की जरूरत पड़ती है तो वे भी ली जा सकती है। कहा कि विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को हिमाचल विकास के लिए केंद्र सरकार से बजट लाने में सरकार की मदद करनी चाहिए। कहा कि प्रदेश में सरकार की वित्तीय हालत बिल्कुल ठीक है। बीते दिन ही सरकार की ओर से विभाग के माध्यम से 385 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे लंबित ट्रेजरी के बिल पारित किए गए हैं। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह उपमंडल चुराह के कॉलोनी मोड पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया। प्राथमिकता के आधार पर विक्रमादित्य सिंह ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस मौके पर चुराह कांग्रेस से युवा नेता यशवंत सिंह खन्ना, चुराह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता व सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।