{"_id":"67b96a8459570c03fc036011","slug":"video-gada-ma-aama-ka-paugdha-sa-takaraya-napal-ja-raha-takara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गोंडा में आम के पेड़ से टकराया नेपाल जा रहा टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गोंडा में आम के पेड़ से टकराया नेपाल जा रहा टैंकर
यूपी में गोंडा के रास्ते नेपाल जा रहा जेट फ्यूल का टैंकर शनिवार की सुबह गोंडा बलरामपुर नेशनल हाईवे पर पारासराय गांव के पास आम के पेड़ से टकरा गया। जोरदार टक्कर से टैंकर का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर से फर्स्ट चैंबर में रिसाव शुरू हो गया।
टैंकर चालक प्रशांत राना व सहयोगी प्रदीप राना निवासी स्यानखाल नेपाल ने बताया कि वह लखनऊ से जेट फ्यूल लेकर नेपाल के भैरहवा जा रहा था। टैंकर में करीब बारह हजार लीटर जेट फ्यूल था।सुबह झपकी आने से टैंकर पेड़ से भिड़ गया।किसी को चोट नहीं आई।
फर्स्ट चैंबर से रिसाव होने लगा। लोग डिब्बे लेकर तेल भर कर ले जाने लगे। पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ दिया।मौके पर आधे घंटे के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस मौके पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।