{"_id":"67b9b2c323985854160525e3","slug":"video-patharagaugdhha-ma-pashaganaena-ka-89-fasatha-karaya-para-10-maraca-sa-shanpr-haga-takakaranae-ka-kama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पिथौरागढ़ में पशुगणना का 89 फीसदी कार्य पूरा, 10 मार्च से शुरू होगा टीकाकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पिथौरागढ़ में पशुगणना का 89 फीसदी कार्य पूरा, 10 मार्च से शुरू होगा टीकाकरण का काम
पिथौरागढ़ में पशुगणना का 89 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को खुरपका और मुंहपका रोगों से बचाने के लिए 10 मार्च से टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। विभागीय टीम गांव-गांव जाकर 1,46,399 पशुओं को टीके लगाएगी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी लाल सिंह सामंत ने बताया कि राष्ट्रीय पशुगणना के तहत अब तक 1,25,332 परिवारों में से 1,11,756 परिवारों की गणना पूरी की जा चुकी है। शेष परिवारों की गणना अगले हफ्ते पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य मुख्यमंत्री पशुधन मिशन योजना के तहत 426 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 193 आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं। इन आवेदनों के तहत लाभार्थियों को 328 लाख रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। इस योजना में 99 फीसदी ब्याज का भुगतान राज्य सरकार करती है। अब तक बैंक खातों में 14 लाख रुपये ब्याज के रूप में जमा किए जा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।