{"_id":"67b9b52482cd8a879e0c9a7d","slug":"video-kavaugdhaya-ka-le-savaratha-shavara-ka-tayara-para-shara-gaga-bb-mathara-ma-bhadara-oura-vasharama-ka-vayavasatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कांवड़ियों के लिए सेवार्थ शिविर की तैयारी पूरी, श्री गंगे बाबा मंदिर में भंडारे और विश्राम की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कांवड़ियों के लिए सेवार्थ शिविर की तैयारी पूरी, श्री गंगे बाबा मंदिर में भंडारे और विश्राम की व्यवस्था
काशीपुर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए सेवार्थ शिविर लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम में 25 फरवरी की देर रात तक कांवड़ियों की सेवा के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आश्रम के महंत लखनदास महाराज के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं के सहयोग से कांवड़ियों के विश्राम की व्यवस्था भी की गई है। कांवड़िए हरिद्वार से चलकर ढेला नदी के रास्ते शहर में प्रवेश करते हैं। दशकों से श्री गंगे बाबा मंदिर में कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारे और विश्राम की व्यवस्था की जाती रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।