{"_id":"67b9a4f2ed57d908060ca353","slug":"mlas-sons-company-accused-of-illegal-excavation-damoh-news-c-1-1-noi1223-2654582-2025-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh: विधायक के बेटे की कंपनी पर अवैध उत्खनन का आरोप, तहसीलदार ने जब्त की जेसीबी और डंपर; बेटे ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: विधायक के बेटे की कंपनी पर अवैध उत्खनन का आरोप, तहसीलदार ने जब्त की जेसीबी और डंपर; बेटे ने दी सफाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 04:54 PM IST
Link Copied
दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक के भाट खमरिया गांव में खनन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शुक्रवार रात भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने इसे अवैध बताते हुए काम रुकवा दिया। संगठन की शिकायत पर जबेरा तहसीलदार सोनम पांडे ने मौके पर पहुंचकर दो जेसीबी और तीन डंपर जब्त कर लिए।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने दमोह विधायक जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया की कंपनी अर्जुन कंस्ट्रक्शन पर अवैध खनन का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खनन कर रहे कर्मचारियों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे और उन्होंने मलैया परिवार का नाम लेकर धमकी दी। तहसीलदार सोनम पांडे ने पुष्टि की कि कर्मचारियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
इस पर सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि कार्रवाई गलत तरीके से की गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत की अनुमति से तालाब के गहरीकरण और चौड़ीकरण के दौरान निकाली गई मुरम का उपयोग दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे की मरम्मत में किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस कार्य के लिए माइनिंग विभाग की अनुमति की जरूरत नहीं होती और रॉयल्टी भी नहीं देनी पड़ती।
शनिवार को सिद्धार्थ मलैया ने दमोह एसपी को खनन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किए और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि उनके पास सभी आवश्यक परमिशन और वर्क ऑर्डर मौजूद हैं, तथा यह कार्य शासकीय आदेशानुसार किया जा रहा है। उन्होंने इसे अवैध उत्खनन मानने से इनकार किया और कहा कि भविष्य में भी तालाबों के गहरीकरण व नवीनीकरण के दौरान मिट्टी और मुरम का उपयोग शासकीय कार्यों में किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।