सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Farmer shoots himself dead in front of son in shahdol

Shahdol News: बेटे बहू और पत्नी के सामने किसान ने खुद को मारी गोली...हुई मौत, इन वजहों से उठाया आत्मदाह का कदम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 05:00 PM IST
Farmer shoots himself dead in front of son in shahdol
शहडोल में एक किसान ने गुस्से में आकर खुद को देसी पिस्टल से गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उसके दोनों पुत्र बहू व पत्नी सामने खड़े हुए थे। मृतक अपनी पत्नी की रोज पिटाई करता था, दोनों पुत्र बाहर रहकर काम करते थे। जिसके बाद मां ने पिटाई की जानकारी अपने दोनों पुत्रों को दी। बीती रात्रि 2:00 बजे दोनों पुत्र घर पहुंचे और मां को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे, तभी पिता नाराज हो गया और अपनी पत्नी को पुत्रों के साथ भेजने से मना करने लगा। लेकिन पत्नी की पिटाई होने से पुत्रों के साथ मां जाने लगी, जिससे वह नाराज हो गया और उसने अंदर रखी अपनी देसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना केशवाही चौकी के ग्राम टेंघा की है। जानकारी लगने के बाद पुलिस के आला अधिकारी एफएसएल एवं फिंगर एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे।

पति की मौत के बाद जाकर शांत हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार के केशवाही चौकी के टेंघा गांव में एक किसान ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि मृतक भवानी शंकर पयाशी (50) टेंघा के सिकटा टोला का रहने वाला था, पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। मृतक के दोनों पुत्र बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं, आए दिन मां के साथ मारपीट की जानकारी मां अपने दोनों पुत्रों को देती रहती थी। बीती रात्रि दोनों पुत्र गांव पहुंचे और घर से अपनी मां को अपने साथ ले जाने लगे, तभी पिता भवानी शंकर ने अपने दोनों बेटों को कहा कि मां को तुम अपने साथ नहीं ले जा सकते हो मैं अकेला हो जाऊंगा।

लेकिन मां के साथ हो रही लगातार मारपीट से पुत्र काफी नाराज थे और अपनी मां को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। मां भी बेटों के साथ जाने के लिए तैयार हुई और जाने लगीं। पत्नी के घर छोड़ने से नाराज पति भवानी शंकर ने घर के अंदर रखी देसी पिस्टल को लेकर बाहर निकल आया और पुत्रों को गोली मार देने की धमकी देने लगा। लेकिन दोनों बेटे यह जान रहे थे कि पिता हमें डरा रहे हैं और दोनो बेटे मां को लेकर आंगन तक निकल आएं। तभी भवानी शंकर ने अपने कनपटी पर बंदूक अड़ाई और खुद को गोली मार ली।जानकारी के अनुसार जब यह घटना घटी तो उसके दोनों पुत्र बहू और मृतक की पत्नी सामने ही खड़े थे।

जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल में जुटी है। चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि हमें जब जानकारी लगी तो हम मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मौके पर एसडीओपी थाना प्रभारी बुढार, फिंगर एक्सपर्ट एवम एफएसएल टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल ले जाया जा रहा है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : अधिवक्ता संशोधन बिल की जलाईं प्रतियां, कार्य से विरत रहे वकील; अध्यादेश को बताया स्वतंत्रता छीनने वाला

22 Feb 2025

VIDEO : मेरठ में रैपिड के निर्माण में बाधा बन रही मस्जिद को आपसी सहमति से कराया ध्वस्त

22 Feb 2025

VIDEO : अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में भड़के अधिवक्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

22 Feb 2025

VIDEO : ट्रैक्टर की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

22 Feb 2025

VIDEO : दर्शन के लिए वृंदावन आई महिला...पिता की हो गई मौत, पोस्टमार्टम गृह पर इसलिए किया हंगामा

22 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : लखनऊ में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना शुरू

22 Feb 2025

VIDEO : गाजीपुर में 36 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी..., मची चीख-पुकार; 23 घायलों को किया रेफर

22 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में तेज हवा से छंटा कोहरा, माैसम में आई ठंडक

VIDEO : अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील

22 Feb 2025

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड का छठवां महाकुंभ, धाम पहुंचे दो उपमुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, सांसद

22 Feb 2025

VIDEO : बस और DCM में टक्कर, श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार, 40 यात्री घायल; पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य

22 Feb 2025

VIDEO : लेजर वैली में झूले की सीट बेल्ट टूटी: 360 डिग्री पर घूमते झूले में केबिन से टकराता रहा युवक; चंडीगढ़ में हादसा

22 Feb 2025

VIDEO : अधिवक्ता अमेंडमेंट बिल के विरोध में देवरिया में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

21 Feb 2025

VIDEO : केली मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से जिला अस्पताल में लंबी कतार

21 Feb 2025

VIDEO : महराजगंज के विशाल ने छह महीने में पैदल पूरी की 12 ज्योर्तिलिंग की यात्रा

21 Feb 2025

VIDEO : गुरुग्राम में विंटेज कार रैली, शुरू हुई ऐतिहासिक कारों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी

21 Feb 2025

VIDEO : आगरा-अलीगढ बाईपास नहर पुल गणेश विवाह स्थल के पास से चोरी की बाइक और डायजापाम के साथ वाहन चोर दबोचा

21 Feb 2025

VIDEO : सासनी पुलिस ने पकड़े दो अभियुक्त, 10 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद

21 Feb 2025

VIDEO : त्रिवेणी के पवित्र जल से बंदियों ने जेल में किया महाकुंभ स्नान, संगम नोज से कलश में लाया गया जल

21 Feb 2025

Shahdol News: वन भूमि में हो रहा था अवैध अतिक्रमण, रोकने पहुंचे बीट प्रभारी के साथ हुई मारपीट

21 Feb 2025

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम पहुंचे दोनों उपमुख्यमंत्री और सांसद मनोज तिवारी, तैयारियों का लिया जायजा

21 Feb 2025

Sehore news: गांव में कई दिनों तक छाया रहा तेंदुए का खौफ, वन विभाग ने पिंजरे में बकरा बांधकर पकड़ा

21 Feb 2025

VIDEO : धर्मात्मा निषाद के मौत की न्यायिक जांच की मांग

21 Feb 2025

VIDEO : एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते बैंक मैनेजर और दलाल को रंगे हाथ धरा, केसीसी बनाने के एवज में मांगी थी रकम

21 Feb 2025

Jabalpur News: पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर किया बर्बाद, नौकरी के नाम पर ऐंठे 38 लाख, जेवरात भी लगाए ठिकाने

21 Feb 2025

VIDEO : नोएडा में सुंगधित फूल और फ्यूजन बैंड ने शाम को बांधा समां

21 Feb 2025

Alwar News: पड़ोसी को दी घर की चाबी, लूट ले गया सोना, चांदी और नकदी, जानें पूरा मामला

21 Feb 2025

VIDEO : अधिवक्ताओं ने प्रतियां जलाकर किया विरोध, न्यायिक कार्य से रहे विरत

21 Feb 2025

VIDEO : अमृतसर में 5 किलो हेरोइन के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

21 Feb 2025

VIDEO : कोटेदार ने लाभार्थी के आंख पर वार कर किया घायल

21 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed