{"_id":"67b9ebf87dcd0a84d906d120","slug":"video-mahashivratri-what-are-the-special-arrangements-for-darshan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महाशिवरात्रि : श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन और आरती को लेकर क्या है खास इंतजाम, जानिए पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महाशिवरात्रि : श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन और आरती को लेकर क्या है खास इंतजाम, जानिए पूरी डिटेल
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा-आरती के लिए समय सारिणी निर्धारित कर दी है। मंदिर के सीईओ विश्व भूषण ने विशेष व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर प्रातः 3:15 बजे मंगला आरती समाप्त होने के बाद प्रातः 3:30 बजे से मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुल जाएगा। महाशिवरात्रि पर रात्रि में होने वाली चारों पहर की आरती के दौरान भी श्री काशी विश्वनाथ महादेव का झांकी दर्शन सतत चलता रहेगा।
जाने महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाली पूजा आरती की समय- सारणी
1. मंगला आरतीः
प्रातः 2:15 बजे पूजा आरम्भ होगी।
प्रातः 3:15 बजे आरती समाप्त होगी।
प्रातः 3:30 बजे मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुलेगा।
2. मध्याहन भोग आरतीः
प्रातः 11:40 बजे पूजा आरम्भ होगी।
मध्यान्ह् 12:20 बजे पूजा समाप्त होगी।
3. चारों प्रहर की आरतीः
प्रथम प्रहर- रात्रि 9:30 बजे शंख बजेगा एवं पूजा की तैयारी होगी तथा झांकी दर्शन सतत् चलता रहेगा।
रात्रि 10:00 बजे से आरती प्रारम्भ होकर रात्रि 12:30 बजे समाप्त होगी।
द्वितीय प्रहर- रात्रि 01:30 बजे से आरती प्रारम्भ होकर रात्रि 02:30 बजे समाप्त होगी तथा झांकी दर्शन सतत् चलता रहेगा।
तृतीय प्रहर- प्रातः 03:30 बजे से आरती प्रारम्भ होकर प्रातः 04:30 बजे समाप्त होगी तथा झांकी दर्शन सतत् चलता रहेगा।
चतुर्थ प्रहर- प्रातः 05:00 बजे से आरती प्रारम्भ होकर प्रातः 06:15 बजे समाप्त होगी तथा झाँकी दर्शन सतत् चलता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।