{"_id":"67b96edc32a2d8e87e02f5f0","slug":"two-youths-died-in-a-road-accident-alwar-news-c-1-1-noi1339-2654384-2025-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 02:36 PM IST
Link Copied
जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मृतक जुनैद और उसका चचेरा भाई मोमीन ग्राम साहडोली से केसरोली जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार जुनैद फर्स्ट ईयर का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि मोमीन दसवीं कक्षा में पढ़ता था। मोमीन के परिवार में अब केवल एक भाई बचा है, क्योंकि बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी।
हादसे के बाद दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं दुर्घटना के बाद फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर मेव समाज सदर शेर मोहम्मद भी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे मेव समाज में इस घटना से दुख की लहर है और वे इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।