{"_id":"67b98d9c02dca6e92c07d3db","slug":"video-mahatharagaugdhha-upamadal-a-thhakara-na-shahara-ka-sathara-bnana-ma-maga-aamajana-sa-sahayaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उपमंडल अधिकारी ने शहर को सुंदर बनाने में मांगा आमजन से सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उपमंडल अधिकारी ने शहर को सुंदर बनाने में मांगा आमजन से सहयोग
नव नियुक्त उपमंडल अधिकारी ने शहरवासियों से शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने में प्रशासन के सहयोग की अपील की। महेंद्रगढ़ उपमंडल अधिकारी के रूप में हाल ही में अनिल कुमार ने कार्यभार संभाला है। उन्होंने शनिवार को शहर के गणमान्य लोगों की बैठक लेकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह अपने शहर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लेते हुए साफ-सफाई में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। साथ ही आम लोगों को भी जागरूक करें।
उपमंडल अधिकारी ने कहा कि वह आम लोगों से मिल रहे हैं और शहर की समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। शहर को स्वच्छ और साफ- सुथरा व जाम मुक्त बनाने संकल्प लें। उन्होंने अतिक्रमण के विषय में कहा कि लोग अवैध अतिक्रमण न करें इससे जाम की समस्या होती है। साथ ही उन्होंने पॉलीथिन का प्रयोग न करने, अपने साथ थैला लेकर बाजारों से समान लाने तथा सभी को प्रशासन का हर संभव सहयोग करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।