Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News Abu Road you can get full meal for just 10 rupees this facility is free for saints and sages
{"_id":"67b9fe4b2f3c6db1bf0d9bda","slug":"in-aburod-it-is-available-here-for-just-10-rupees-this-arrangement-is-free-for-saints-and-saints-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2657233-2025-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबूरोड में यहां मिल रहा महज 10 रुपये में भरपेट भोजन, साधु-संतों के लिए यह व्यवस्था निःशुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबूरोड में यहां मिल रहा महज 10 रुपये में भरपेट भोजन, साधु-संतों के लिए यह व्यवस्था निःशुल्क
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 10:41 PM IST
सिरोही जिले के आबूरोड शहर में बीते 31 साल से साईं बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आम लोगों को महज 10 रुपये में भरपेट भोजन करवाया जा रहा है। जबकि साधु-संतों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिल रही है।
वर्तमान दौर में शायद एकबारगी किसी को यकीन न हो, लेकिन आबूरोड शहर में मानपुर मार्ग पर राजवाड़ा पुल के पास स्थित साईं बाबा मंदिर में बीते 31 साल से आमजन को महज 10 रुपये में भरपेट भोजन करवाया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर साधु-संतों को भोजन बिल्कुल निःशुल्क करवाया जाता है। इस मंदिर के समीप ही तीन निजी अस्पताल के साथ ही आकरा भट्टा में सरकारी अस्पताल है। यहां अपने परिजनों के इलाज के लिए आने वाले लोगों एवं शहर में ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार के लिए आने वाले लोगों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है। इन लोगों को इससे बड़ी राहत मिल रही है।
इस समय मिलती है भोजन की सुविधा
साईं बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष विशाल तंवर ने बताया कि भोजनशाला में रोजाना एक समय में डेढ़ सौ से दो सौ लोगों का भोजन मिलता है। सवेरे 11 से दोपहर दो तथा शाम छह से आठ बजे तक कोई भी व्यक्ति यहां आकर इस भोजन सुविधा का लाभ ले सकता है। पूर्व में होटलों में महंगा भोजन होने की वजह से लोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा था। इसलिए उनके पिता डॉ. एसएल तंवर एवं ट्रस्ट द्वारा 31 साल पहले इस सुविधा को शुरू किया गया था। ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कंधे से कंधा मिलाकर इस सेवा कार्य को कर रहे हैं।
साईं बाबा मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव कल
साईं बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष विशाल तंवर के अनुसार, 23 फरवरी को मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत सवेरे 04:30 बजे साईं बाबा की काकड़ आरती, सवेरे 5:30 बजे मंगल स्नान, सवेरे 7:30 बजे पालकी यात्रा, सवेरे 11:15 बजे भंडारा, शाम 6:15 बजे महाआरती और शाम 7:30 बजे भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।