{"_id":"67b9aba8b5186fe620018425","slug":"video-ghara-ma-ghasakara-cara-na-ka-marapata-cara-ka-varathata-ka-thaya-ajama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : घर में घुसकर चोरों ने की मारपीट, चोरी की वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : घर में घुसकर चोरों ने की मारपीट, चोरी की वारदात को दिया अंजाम
यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार की रात घर में दीवार फांदकर चोर घुस गए। जहां से चोर महिला के नाक व कान के जेवर सहित अन्य सामान पार कर लिया। वहीं विरोध पर महिला पर कट्टे के बट से वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद चोर फायर कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना मल्हीपुर थाना क्षेत्र के परसोहना गांव की है। गांव निवासी सलमान खां मौजूद समय साउथ अफ्रीका में रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी सजमुत्तुल निशा अपने दो बच्चे सोनू (5) व जीशान (3) के साथ रहती है। शुक्रवार रात वह बच्चों के साथ सो रही थी।
आधी रात के करीब दीवार फांदकर घर में चार चोर घुस आए। जहां सजमुत्तुल निशा से नाक, कान व गले का जेवर छीनने लगे। इसका सजमुत्तुल निशा ने विरोध करते हुए शोर मचाया। तो एक चोर ने तमंचे के बट से उस पर वार कर घायल कर दिया। इस दौरान उसके पैर का नाखून भी तोड़ दिया। शोर सुन ग्रामीणों को आता देख चोर हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
सूचना के बाद पहुंची पीआरवी व स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़िता की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में थानाध्यक्ष मल्हीपुर शैलकांत उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं घायल महिला को सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।