{"_id":"67b9a9dc00df990cb50c801d","slug":"video-kabnata-matara-paramacathara-agaraval-ka-byana-para-aakarasha-kagarasa-na-kaya-patal-thahana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के बयान पर आक्रोश, कांग्रेस ने किया पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के बयान पर आक्रोश, कांग्रेस ने किया पुतला दहन
बागेश्वर में विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के पहाड़ियों पर की गई टिप्पणी से आक्रोश बढ़ गया है। कांग्रेस पार्टी ने एसबीआई तिराहे पर मंत्री का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने सत्ताधारी दल के नेताओं की ओर से समय-समय पर की जा रही गालीगलौज और आपत्तिजनक टिप्पणियों की निंदा की। शनिवार को पुतला दहन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि प्रदेश सरकार के विधायक और मंत्री मर्यादा की सीमा लांघने में लगे हैं। वित्त मंत्री सदन में पहाड़ के लोगों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। मंत्री ने अपने बयान से उत्तराखंड आंदोलन में शामिल लोगों समेत पूरे प्रदेश की जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सत्ता के नशे में चूर भाजपा के एक विधायक का गालीगलौज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कुछ समय पहले भाजपा के पूर्व विधायक और निर्दलीय विधायक के आपसी संघर्ष के बीच भी भाषायी मर्यादा तार-तार की गई। भाजपा के कई नेता पूर्व में महिला उत्पीड़न के मामलों में फंस चुके हैं। इस तरह के पहाड़ विरोधी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कांग्रेस पुरजोर तरीके से आवाज उठाती रहेगी। इस मौके पर राजेंद्र परिहार, भगवत रावल, कुंदन गिरि गोस्वामी, हरीश चंद्र त्रिकोटी, राहुल बाराकोटी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।