{"_id":"67bb0f132cd9778adc01abc5","slug":"video-seminar-regarding-union-budget-organized-in-bulandshahr","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बुलंदशहर में केंद्रीय बजट को लेकर गोष्ठी का हुआ आयोजन, सांसद ने व्यापारियों को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बुलंदशहर में केंद्रीय बजट को लेकर गोष्ठी का हुआ आयोजन, सांसद ने व्यापारियों को दी जानकारी
बुलंदशहर नगर के मंडी फतेहगंज में रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्रीय बजट पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता सांसद डॉ. भोला सिंह ने करते हुए व्यापारियों को बजट की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही व्यापारियों से सुझाव मांगे।
मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने कहा कि स्याना रोड पर एक औद्योगिक क्षेत्र की जिले को सख्त जरूरत है। क्योंकि सिकंदराबाद और ककोड के औद्योगिक क्षेत्र में व्यापारियों को सुविधा नहीं मिल पाती। अन्य राज्यों की तरह व्यापारियों को एकल खिड़की की सुविधा दी जाए। इसके अलावा नगर में आवासीय भवनों को बहु मंजिला इमारत की स्वीकृति देने की मांग की, जिससे शहर में जगह की कमी का विकल्प निकल सके। कहा कि उद्योग को लगाने के लिए 10-11 विभागों से अनुमति लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने पड़ते हैं। इसकी वजह से जिले का विकास नहीं हो पा रहा है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।