{"_id":"68b805712d6fb418740acadb","slug":"video-argument-between-the-je-of-municipal-council-team-which-was-removing-encroachment-from-drains-in-narnaul-and-the-bjp-leader-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटा रही नगर परिषद टीम के जेई और भाजपा नेता के बीच हुई बहस, मामला गर्माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटा रही नगर परिषद टीम के जेई और भाजपा नेता के बीच हुई बहस, मामला गर्माया
नारनौल में सड़क बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने गए नगर परिषद टीम के जेई और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला उपाध्यक्ष के बीच बहस हो गई। जिसके बाद खुद जेई ने हथौड़ा लेकर दीवार के साथ अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान दाेनों के बीच काफी देर तक बहस भी हुई।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बता दें कि सुभाष पार्क के पास गली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर रखा है। जब नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश सैनी के मकान के पास पहुंची तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया।
जिसके बाद मौके पर पहुंचे जेई और रमेश सैनी के बीच काफी बहस भी हुई। इसके बाद जेई ने खुद ही हथौड़ा लेकर तोड़ना शुरू कर दिया। जब भाजपा नेता विरोध कर रहा था तो उसे परिवार के सदस्य अंदर लेकर जाते दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।