{"_id":"689da1ca80bebd4b8009a8b2","slug":"video-disabled-children-took-out-a-tricolor-procession-in-narnaul-and-raised-patriotic-slogans-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में दिव्यांग बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए देशभक्ति के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में दिव्यांग बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए देशभक्ति के नारे
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर संतोष मेमोरियल पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र के दिव्यांग बच्चों ने हुडा सेक्टर नारनौल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राष्ट्रीय ध्वज के साथ उत्साह और गर्व से आगे बढ़ते हुए बच्चों ने समाज को एकता, देशभक्ति और समावेशिता का सशक्त संदेश दिया। यह आयोजन भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा रहा।
इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्र की स्वतंत्रता के प्रति गौरव तथा जिम्मेदारी की भावना को जागृत करना है। यात्रा के दौरान पूरे वातावरण में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, जिससे नगर में देशप्रेम और उल्लास का माहौल बन गया।
संस्था के प्राचार्य डॉ. आरएन यादव, मधुर वाटिका प्रभारी स्योकरण, सभी शिक्षक, स्टाफ एवं स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी की और दिव्यांग बच्चों के उत्साह एवं आत्मविश्वास की सराहना की। संस्था चेयरमैन मुकेश गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा न केवल स्वतंत्रता दिवस का गौरव बढ़ाती है, बल्कि दिव्यांग बच्चों की क्षमताओं और उनके देशप्रेम को भी उजागर करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।