{"_id":"68130091aca84a5ea701e3d5","slug":"video-health-minister-arti-singh-rao-will-inaugurate-and-lay-the-foundation-stone-in-kanina-today-in-mahendragarh-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज कनीना में करेंगी उद्घाटन व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज कनीना में करेंगी उद्घाटन व शिलान्यास
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज कनीना के खंड विकास एवं पंचायत विभाग कार्यालय के प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम के दौरान 7.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं व विकास कार्याें का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगी। कार्यक्रम स्थल पर उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती कार्यक्रम से पूर्व तैयारों का जयजा लेने पहुंचे। परियोजनाओं में सिंचाई, सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा एवं ग्रामीण आधारभूत ढांचे से संबंधित कार्य शामिल हैं।
विभिन्न कार्याें का उद्घाटन व शिलान्यास से ग्रामीण क्षेत्र की मूलभृत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी तथा ग्रामीण जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में भी सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री डेढ़ करोड़ रुपये के ग्रामीण विकास कार्याें का शिलान्यास, 3.60 करोड़ के विकास कार्याें का उद्घाटन करेंगी। साथ ही अनेक गांवों में खेल स्टेडियम, सामुदायिक भवन, पुस्तकालय, सुंदरीकरण, इंडोर जिम सहित अनेक सौगातों की भी क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के अनेक तालाबों को नहरी पानी से जोड़ने के कार्य का भी होगा शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी व अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।