{"_id":"67a481e4c6a73f1570010c38","slug":"video-hkrnl-employees-in-mahindergarh-submitted-a-memorandum-demanding-security-of-service","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में एचकेआरएनएल कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में एचकेआरएनएल कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिक वर्कर्स यूनियन ने एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने काम पर वापस लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम विधायक को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा बिल के तहत हटाए गए कर्मचारियों को वापस काम पर लेने की मांग उठाई। सरकार विरोधी नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम विधायक कंवर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के महासचिव जरनैल सिंह ने बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग भवन तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में बड़ी संख्या में कर्मचारी एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत हैं। ग्रुप डी कर्मचारियों की नियुक्ति के चलते कर्मचारियों को कार्य मुक्त किया जा रहा है। एक और हरियाणा सरकार सेवा सुरक्षा बिल लाकर एचकेआरएनएल कर्मचारियों की सेवा सुरक्षित करने का प्रचार कर रही है।
वहीं, दूसरी ओर इन्हें कार्य मुक्त किया जा रहा है। विभागों में कार्य लगातार बढ़ने से कर्मचारियों पर काम का भार अधिक है। लंबे समय से नए पद सृजित नहीं किए गए। कर्मचारियों ने कहा कि काम के भार के अनुसार विभागों में स्वीकृति पदों पर नियुक्ति की संख्या कम है। कर्मचारियों को कार्य मुक्त न किया जाए और हरियाणा सरकार के सेवा सुरक्षा बल को साकार किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।